Google लॉन्च कर रहा Time Machine, मोबाइल से ही कर सकेंगे इतिहास की यात्रा
गुगल अर्थ एक ऐसा फीचर लाने जा रहा है, जिसके जरिए आप इतिहास की यात्रा कर सकते हैं। गुगल अर्थ टाइम मशीन लॉन्च करने जा रहा है।
नई दिल्ली: अकसर हम सोचते हैं कि अगर इतिहास में फिर से झांका जा सके तो कितना अच्छा होगा। हम अकसर पास्ट की बातों को याद करते हैं। पास्ट में हमने क्या किया है, उसे सोचते रहते हैं और कोई जगह पहले कैसी रही होगी ये जानने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन, हम मन मसोस कर रह जाते हैं क्योंकि भूतकाल में फिर से झांका नहीं जा सकता है। पास्ट में कभी जाया नहीं जा सकता है। हम अकसर ये भी सोचते हैं कि अगर हमारे पास टाइम मशीन रहता तो कितना अच्छा होता, हम तुंरंत पास्ट की सैर कर आते। लेकिन, अब गुगल ऐसा फीचर लाने वाला है, जिसके जरिए हम पास्ट में फिर से झांक सकते हैं।

गुगल ला रहा है ‘टाइम मशीन’
हम अकसर अपना कीमती वक्त बर्बाद करते रहते हैं लेकिन गुगल ऐसा फीचर ला रहा है जिसके जरिए हम इतिहास में झांक सकते हैं। हम देख सकते हैं कि कोई जगह आज से सौ साल पहले कैसी रही होगी, 200 साल पहले कैसी रही होगी और गुगल अर्थ ऐसी सुविधा जल्द ही लोगों को देने जा रहा है। गुगल अर्थ बहुत जल्द ऐसा फंक्शन लाने जा रहा है, जिसके जरिए इतिहास में झांका जा सकता है और गुगल इस फंक्शन को टाइम मशीन का नाम दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक गुगल अपने इस फीचर को गुगल अर्थ एंड्रॉयड एप के साथ जोड़ने वाला है।

देख सकेंगे इतिहास
गुगल अर्थ के इस मोबाइल एप के जरिए आप देख पांएंगे कि कोई जगह पहले कैसा दिख रहा था। इसके जरिए कई साल पीछे जाकर आप किसी जगह के बारे में जानकारी देख पाएंगे। उसकी तस्वीरें देख पाएंगे। इसके साथ ही गुगल अपने इस फीचर में 'टाइमलेप्स' फंक्शन भी लेकर आ रहा है, जिसके जरिए आपको पता चल सकेगा कि वक्त के साथ उस जगह में कैसे कैसे बदलाव आता गया है।

छात्रों को होगा फायदा
हालांकि, माना जा रहा है कि गुगल अर्थ के इस फंक्शन से लोगों के पास वक्त बर्बाद करने का एक और साधन मिल जाएगा लेकिन माना जा रहा है कि छात्रों और अर्बन प्लानर्स को इससे काफी फायदा होने वाला है। छात्र किसी जगह के बारे में तस्वीरों के जरिए जान पाएंगे और समझ पाएंगे। वहीं, अर्बन प्लानर्स स्थिति के हिसाब से निर्माण कार्य या विकास के काम कर पाएंगे। वहीं, गुगल अर्थ का ये फंक्शन पूरी तरह से फ्री होगा और आप अपने शहर के इतिहास के बारे में मुफ्त में सबकुछ पता कर सकते हैं और अपने शहर का विकास देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications