आखिर टूट ही गई शादी, Google के को-फाउंडर सर्गेई बिन का हुआ तलाक, एलन मस्क ने घर तोड़ा?

सर्च इंजन गूगल बनाने वाले एल्फाबेट कंपनी के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन का तलाक हो गया है। सर्गेई ब्रिन की वकील पत्नी निकोल शानहन पर एलन मस्क के साथ संबंध रखने के आरोप लगते रहे हैं।

कोर्ट डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि इस बिजनेस कपल ने बिना मुकदमा लड़े शांति से अपना तलाक निपटाने का फैसला किया है। इस विवाह को 26 मई को समाप्त कर दिया गया। दोनों की एक 4 साल की बेटी है।

Sergey Brin’s divorce finalised

ब्रिन और शानहान ने 2015 में डेटिंग शुरू की थी। उसी वर्ष ब्रिन ने अपनी पहली पत्नी ऐनी वोज्स्की को तलाक दिया था। इसके बाद ब्रिन और शानहान 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन 2021 में इस बिजनेस कपल के बीच अनबन शुरू हो गई।

इसकी वजह एलन मस्क को बताया गया। निकोल शानाहान और एलन मस्क के अफेयर की चर्चा मीडिया में खूब हो रही थी। हालांकि मस्क और शानहान दोनों ने इससे इनकार किया था।

निकोल शानहान और टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। इसके बाद 2021 से ही ब्रिन और शानहान अलग रहने लगे। साल 2022 में ब्रिन ने कुछ मतभेदों का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दायर की थी।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, ब्रिन के लंबे समय के दोस्त एलोन मस्क के साथ शानहान के संबंध के आरोप सामने आने के लगभग एक महीने बाद ब्रिन ने तलाक की प्रक्रिया शुरू की।

इससे पहले जुलाई 2022 में अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया था कि एलन मस्क ने अपने जिगरी दोस्त और गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की पत्नी शनहन निकोल के साथ अफेयर में हैं और उनकी अफेयर की वजह से उनके दोस्त का तलाक हो रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, पिछले दिसंबर 2021 में एलन मस्क और निकोल के बीच मियामी में अफेयर शुरू हुआ था। मामले का खुलासा होने के बाद एलन मस्क अपने दोस्त सर्गेई से माफी मांगने के लिए उनके पीछे भागे थे। हालांकि, सर्गेई ने एलन मस्क को माफ तो कर दिया, लेकिन उनकी दोस्ती अब टूट चुकी है

इसके बाद एलन मस्क ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से बकवास बताते हुए कहा था कि यह चरित्र हत्या का नया स्तर है। मैं घंटों काम करने वाला आदमी हूं। मेरे पास इन सबके लिए समय नहीं है। हैरानी की बात ये है कि इन कथित गलत कामों में शामिल किसी का साक्षात्कार तक नहीं लिया गया।

मस्क ने वाल स्ट्रीट जर्नल के पाठकों के लिए इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि इस अखबार को पत्रिका के लिए एक उच्च मानक माना जाता है। इसे ऐसी कहानियां चलानी चाहिए जो पाठकों के लिए मायने रखती हों। जिनका ठोस तथ्यात्मक हो, न कि मजह अफवाह।

शानहान ने इस रिपोर्ट को गलत बताया और जोर देकर कहा कि वह और मस्क कभी भी दोस्त से ज्यादा नहीं थे। उन्होंने मस्क के साथ रोमांटिक रिश्ते या अफेयर से इनकार किया। उनके इनकार के बावजूद, वॉल स्ट्रीट जर्नल अपने स्रोतों पर भरोसा जताते हुए अपनी रिपोर्टिंग पर कायम रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+