भारत से दुश्मनी पड़ी महंगी, गूगल ने पाकिस्तान के PM इमरान खान को बना दिया 'भिखारी'

नई दिल्ली। धारा 370 पर भारत का विरोध करना पाकिस्तान को भारी पड़ रहा है। पाकिस्तान लगातार बढ़ती महंगाई और कर्ज के बोझ से दबा हुआ है। पाकिस्तान की जनता के पास खाने तक के लाले पड़ रहे हैं। वहीं अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हालत भी बुरी हो गई है। भारत से दुश्मनी ने उन्हें 'भिखारी' तक बना दिया। जी हां इमरान खान सर्च इंजन गूगल के लिए भिखारी बन चुके हैं।

 इमरान खान बने भिखारी

इमरान खान बने भिखारी

हैरान मत होइए । सर्च इंजन गूगल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भिखारी बना दिया है। अगर आप गूगल (Google) सर्च इंजन पर 'भिखारी' (Bhikhari) सर्च करेंगे तो इसके परिणाम में आपको पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की तस्वीरें दिख रही हैं। गूगल इमेज की जो तस्वीर सबसे पहले इमरान खान की दिख रही है उसमें वह हाथ में कटोरा लिए नजर आ रहे हैं।

 गूगल ने इमरान खान को बनाया भिखारी

गूगल ने इमरान खान को बनाया भिखारी

हाथ में कटोरा लिए इमरान खान की तस्वीर वायरल हो रही है, हालांकि ये तस्वीर एडिटेड है। इस फोटो में इमरान खान को सड़क पर बैठे भिखारियों की तरह दिखाया गया है। भिखारी लिखने पर तस्वीर इमरान खान की क्यों दिख रही है इसका जवाब जानना भी जरूरी है। दरअसल, पाकिस्तान भीषण वित्तीय संकट से जूझ रहा है और इससे बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान दुनिया के कई देशों से कर्ज लेने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस वित्तीय सकंट की वजह से ही इमरान खान की तस्वीर भिखारी सर्च करने पर आ रही है।

 क्यों भिखारी हुए इमरान खान

क्यों भिखारी हुए इमरान खान

आपको बता दें कि गूगल सर्च इंजन उस वर्ड को लोकप्रिय श्रेणी में शामिल कर लेता है जो शब्‍द टाइप कर बार-बार ढूंढा जाता है। जहां भिखारी सर्च करने पर इमरान खान की तस्वीर दिखती है तो वहीं गूगल इमेज सर्च में 'इडियट' टाइप करने पर सबसे ऊपर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर दिखती है। गौरतलब है कि भारत द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से ही इमरान खान बौखलाए हुए हैं। भारत का अंदरूनी मामला होने के बावजूद पाकिस्तान दखलअंजादी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+