Social media Users by Country: इन देशों के लोग हो चुके हैं सोशल मीडिया के 'गुलाम', भारत का कौन सा रैंक
Social Media Users by Country 2026: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का केंद्र बन चुका है। जहां एक ओर यह कनेक्टिविटी का माध्यम है, वहीं दूसरी ओर यह समय की बर्बादी का बड़ा कारण भी बनता जा रहा है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के कई देशों में लोग अपने दिन का एक तिहाई हिस्सा सिर्फ स्क्रीन स्क्रॉल करने में बिता देते हैं।
'World Population Review' के आंकड़ों के अनुसार, फिलीपींस इस सूची में सबसे ऊपर है, जहां लोग लगभग 4 से 5 घंटे रोजाना सोशल मीडिया पर बिताते हैं। इस रिपोर्ट में हम जानते हैं कि, कौन से वो देश हैं जहां के लोग सबसे ज्यादा सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं।

Most time spent on social media country: सोशल मीडिया यूज़र्स की संख्या के आधार पर दुनिया के TOP 5 देश
- चीन (China social media users): लगभग 1.18 बिलियन यूज़र्स। (यहां WeChat और Douyin सबसे बड़े प्लेटफॉर्म हैं)
- भारत (India): लगभग 491 मिलियन से 874 मिलियन (विभिन्न अनुमानों के अनुसार)। भारत में वृद्धि दर सबसे तेज़ है।
- अमेरिका (USA): लगभग 312 मिलियन सक्रिय यूज़र्स।
- इंडोनेशिया (Indonesia): लगभग 203 मिलियन यूज़र्स।
- ब्राजील (Brazil): लगभग 160 मिलियन यूज़र्स।
ये भी पढे़ं: World Navy Ranking 2025: दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं की लिस्ट जारी, भारत टॉप-5 से बाहर, देखें पूरी लिस्ट
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा समय बिताने वाले TOP 5 देश
- केन्या (Kenya): 4 घंटे 13 मिनट
- फिलीपींस (Philippines):4 घंटे 06 मिनट
- नाइजीरिया (Nigeria): 3 घंटे 44 मिनट
- कोलंबिया (Colombia): 3 घंटे 22 मिनट
- ब्राजील (Brazil): 3 घंटे 20 मिनट
सोशल मीडिया पर बिताने के मामले में भारत 14वें नंबर पर
दुनिया में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स होने के बावजूद, भारत इस लिस्ट में 14वें स्थान पर आता है। एक औसत भारतीय रोजाना 2 घंटे 36 मिनट सोशल मीडिया पर बिताता है। भले ही औसत समय अन्य शीर्ष देशों से कम हो, लेकिन भारत (India social media User) की विशाल जनसंख्या के कारण यहां की कुल डेटा खपत दुनिया में सबसे अधिक है। 16 से 34 वर्ष के युवा भारत की सोशल मीडिया जनसंख्या का लगभग 70% हिस्सा हैं, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल बाजार बनाता है।
ये भी पढ़ें: World Top Intelligence Agencies: भारतीय RAW या पाकिस्तान ISI, खतरनार खुफिया एजेंसी कौन? देखें पूरी रैंकिंग
अमेरिका और अफ्रीका: स्क्रीन टाइम में भारी इजाफा
ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में सोशल मीडिया का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। ब्राजील में औसतन 3 घंटे 49 मिनट और दक्षिण अफ्रीका में 3 घंटे 43 मिनट रोजाना सोशल मीडिया पर खर्च किए जाते हैं। इन क्षेत्रों में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप मुख्य 'कम्युनिकेशन टूल' बन चुके हैं। वहीं नाइजीरिया और कोलंबिया में भी लोग 3.5 घंटे से अधिक समय स्क्रीन पर बिता रहे हैं, जहां शॉर्ट वीडियो कंटेंट (Reels/TikTok) सबसे ज्यादा इंगेजमेंट पैदा कर रहा है।
सबसे ज्यादा X यूज़र्स वाले 5 देश
- अमेरिका (United States): 105.1 मिलियन यूज़र्स (X का जन्मस्थान होने के कारण यहां सबसे बड़ा बेस है)।
- जापान (Japan): 74.5 मिलियन यूज़र्स (जापान में X की लोकप्रियता बहुत अधिक है, यहां की लगभग 60% आबादी इसका उपयोग करती है)।
- इंडोनेशिया (Indonesia): 23.6 मिलियन यूज़र्स।
- पोलैंड (Poland): 23.3 मिलियन यूज़र्स।
- भारत (India): 23.1 मिलियन यूज़र्स (भारत में X का उपयोग राजनीति और समाचारों के लिए बहुत अधिक होता है)।












Click it and Unblock the Notifications