Global Prime Cities Index: मुंबई,बेंगलुरु और दिल्ली ने लगाई जबर्दस्त छलांग, दुबई टॉप पर

Global Prime Cities Index: भारत के तीन शहरों ने इस मामले में बहुत ही जबर्दस्त कामयाबी हासिल की है। मुंबई दुनिया में 6ठे स्थान पर पहुंच गई है, दुबई पहले स्थान पर है।

Global Prime Cities Index

The Knight Frank Prime Global Cities Index Q1 2023: भारत के तीन शहरों की प्राइम प्रॉपर्टी में वैश्विक स्तर पर पिछले एक साल में औसतन जबर्दस्त उछाल दर्ज किया गया है। ये शहर हैं, मुंबई, बेंगलुरु और राजधानी नई दिल्ली। हालांकि, इस लिस्ट में भारत के किसी शहर से पहले दुनिया के पांच शहर शामिल हैं।

दुनिया के 46 शहरों की रैकिंग
भारत की एक प्रमुख इंटरनेशनल प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी नाइट फ्रैंक इंडिया ने 'प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स Q1 2023' नाम से अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें पिछले एक साल में दुनिया के 46 बड़े शहरों की प्राइम प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल या गिरावट के आंकड़े दिए गए हैं।

38वें से 6ठे रैंक पर पहुंची मुंबई
इस रिपोर्ट के मुताबिक प्राइम प्रॉपर्टी की कीमतों के मामले में 2022 की पहली तिमाही में मुंबई जहां 38वें स्थान पर थी, वह 2023 की पहली तिमाही में 6ठे स्थान पर आ चुकी है। इस दौरान यहां की प्रॉपर्टी के मूल्य में 5.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

37वें से 16वें स्थान पर आया बेंगलुरु
इस रैंकिंग में भारत का दूसरा शहर बेंगलुरु है, जो वर्ल्ड रैंकिंग में पिछले साल के 37वें पायदान से ऊपर चढ़कर 16वें स्थान पर पहुंच गया है। इस दौरान यहां प्राइम प्रॉपर्टी के मूल्य में 3.0% की बढ़ोतरी हुई है।

39वें से 22वें स्थान पर पहुंची नई दिल्ली
ग्लोबल प्राइम सिटीज इंडेक्स में नई दिल्ली 22वें स्थान पर पहुंची है, जो कि पिछले साल की पहली तिमाही में 39वें स्थान पर थी। एक साल में दिल्ली में प्राइम प्रॉपर्टी की कीमत 1.2% बढ़ी है।

दुबई टॉप पर
अगर पूरी दुनिया के शहरों में प्रॉपर्टी के मूल्यों में बीते एक साल में हुई बढ़ोतरी के हिसाब से देखें तो दुबई ने अपना जलवा कायम रखा है। यह अभी भी नंबर 1 पर है। यहां एक साल में प्रॉपर्टी के मूल्य 44.2% बढ़ गए हैं।

टॉप 5 में ये शहर भी शामिल
अमेरिका के फ्लोरिडा का मियामी शहर इस लिस्ट में 2 नंबर (11%) पर है। तीसरे स्थान (9.4%) पर स्विटजरलैंड का ज्यूरिख शहर है। चौथे (5.7%) पर जर्मनी की बर्लिन है। मुंबई से पहले सिंगापुर है, जो पांचवे स्थान पर है और यहां भी मायानगरी की तरह है प्रॉपर्टी का मूल्य एक साल में 5.5% बढ़ा है।

मुंबई से पिछड़े शंघाई और पेरिस
लेकिन, स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्घ (7), चीन का शहर शंघाई (8), पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन (9), केन्या की राजधानी नैरोबी (10) और फ्रांस की राजधानी पेरिस (11) मुंबई से इस रैंकिंग में पिछड़ गए हैं।

मुंबई में प्रॉपर्टी की डिमांड में बढ़ोतरी- रिपोर्ट
प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स पूरी दुनिया के शहरों में प्रमुख आवासीय संपत्ति की कीमतों में बदलाव को ट्रैक करता है। यह कीमतें स्थानीय मुद्रा के हिसाब देखी जाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की रैंकिंग में जो जबर्दस्त उछाल आया है, उसकी वजह मुख्य रूप से वहां प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ना है।

इस रिपोर्ट में एक और गौर करने वाली बात है कि इस साल की पहली तिमाही में दुबई की प्राइम प्रॉपर्टी वैल्यू में पिछले साल की अंतिम तिमाही के मुकाबले -3.3% की गिरावट दर्ज की गई है।

Recommended Video

    दुनिया के शीर्ष 10 सबसे महंगे घर 2023 | दुनिया के 10 सबसे महंगे घर | महंगा घर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+