जारी हुई दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं की लिस्‍ट भारत नंबर चार पर तो जानिए कहां है पाकिस्‍तान

ग्‍लोबल फायरपावर की तरफ से दुनियाभर की ताकतवर सेनाओं की लिस्‍ट जारी की गई है। इस लिस्‍ट में दुनिया के 133 देशों को रखा गया है। इस लिस्‍ट में अमेरिकी सेनाएं जहां दुनिया में सबसे ज्‍यादा ताकतवर हैं तो वहीं चीन का नंबर दूसरा है। भारत इस लिस्‍ट में चौथे नंबर पर है।

Recommended Video

      India के आगे कहीं नहीं टिकता Pakistan, Global Firepower की Rank में China भी कमजोर | वनइंडिया हिन्दी

      नई दिल्‍ली। ग्‍लोबल फायरपावर की तरफ से दुनियाभर की ताकतवर सेनाओं की लिस्‍ट जारी की गई है। इस लिस्‍ट में दुनिया के 133 देशों को रखा गया है। इस लिस्‍ट में अमेरिकी सेनाएं जहां दुनिया में सबसे ज्‍यादा ताकतवर हैं तो वहीं चीन का नंबर दूसरा है। भारत इस लिस्‍ट में चौथे नंबर पर है। भारत पिछले तीन वर्षों से इस लिस्‍ट में चौथे नंबर पर है। वहीं पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान का नंबर 13वां है। इस लिस्‍ट पर ग्‍लोबल फायर पावर का कहना है कि हमारा मकसद इस तरह से सेनाओं का आंकना है जो तकनीकी रूप से समृद्धशाली हों और दूसरे देशों के साथ प्रतियोगिता कर सके।

      अमेरिका नंबर वन और चीन नंबर दो

      अमेरिका नंबर वन और चीन नंबर दो

      लिस्‍ट में अमेरिका नंबर वन, चीन नंबर दो, रूस नंबर तीन और फिर भारत का नंबर है। भारत के बाद पांचवें नंबर पर फ्रांस की मिलिट्री है। इसके बाद यूके, जापान, टर्की, जर्मनी और ऐसे कुछ देशों का नाम है। पाकिस्‍तान पिछली बार दुनिया की टॉप 15 देशों की सेनाओं में शामिल था। वहीं चीन ने इस बार रूस को पीछे छोड़कर दूसरा नंबर हासिल किया है। चीन के पास अब रूस की तुलना में ज्‍यादा नेवी शिप्‍स और एयरक्राफ्ट हैं। हालांकि टैंकों के मामले में रूस, चीन पर भारी है।

      50 मानकों पर दी गई रैंकिंग

      50 मानकों पर दी गई रैंकिंग

      इस रैंकिंग के लिए देशों को 50 मानकों पर जज किया गया था। इनमें सैन्‍य संसाधन, प्राकृतिक संसाधन, उद्योग और भौगोलिक स्थितियों के अलावा मैनपावर को भी शामिल किया गया था। भारत और चीन दोनों को बाकी देशों की तुलना में सैन्‍यबल की तुलना में ज्‍यादा नंबर दिए गए।

      भारत, पाकिस्‍तान और चीन

      भारत, पाकिस्‍तान और चीन

      ग्‍लोबल फायर पावर के अनुमान के मुताबिक सैन्‍यबल की तुलना में भारत, चीन से कहीं आगे है। जहां भारत के पास 4,207,250 सैन्‍यबल है तो वहीं चीन के पास सिर्फ 3,712,500 है। लेकिन चीन सक्रिय सैनिकों की संख्‍या की वजह से भारत पर भारी पड़ता है। चीन के पास सक्रिय सैनिक कुल 2,260,000 हैं तो वहीं भारत के पास 1,362,500 एक्टिव ट्रूप्‍स हैं। भारत के रिजर्व ट्रूप्‍स की संख्‍या 2,844,750 है तो वहीं चीन के पास सिर्फ 1,452,500 रिजर्व ट्रूप्‍स ही हैं।

       परमाणु हथियार नहीं किए गए शामिल

      परमाणु हथियार नहीं किए गए शामिल

      इस इंडेक्‍स में परमाणु हथियारों की संख्‍या को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि परमाणु क्षमता को जरूर अंक दिए गए हैं। वहीं लिस्‍ट में देशों के मिलिट्री बजट को भी ध्‍यान में रखा गया है। चीन का मिलिट्री बजट भारत की तुलना में तीन गुना ज्‍यादा है। वहीं अगर पाकिस्‍तान की बात करें तो, भारत हर क्षेत्र में पाकिस्‍तान से आगे है। भारत के पास पाकिस्‍तान की तुलना में कहीं ज्‍यादा अटैक हेलीकॉप्‍टर्स हैं। साथ ही आर्टिलरी और दूसरी चीजों में भी भारत, पाकिस्‍तान पर भारी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+