नेता का अजीबोगरीब बयान- कॉलेज में एडमिशन से पहले हो लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट

नई दिल्ली। लड़कियों के जींस पहनने, चेहरा न ढकने से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक में लगातार सवाल उठते रहे हैं। अब एक नेता ने बयान दिया है कि कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले लड़कियों को यह प्रूफ करना चाहिए कि वे वर्जिन हैं।

Muslim Girls

यह अजीबोगरीब बयान मिस्र के एक सांसद ने दिया है। अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले एल्हामी एगिना ने शनिवार को कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को एडमिशन से पहले फीमेल स्टूडेंट का वर्जिनिटी टेस्ट करना चाहिए।

'हर छात्रा को देनी चाहिए रिपोर्ट'
मिस्र की एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, एगिना ने कहा, 'कोई भी लड़की जो यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहती है, उसे मेडिकल टेस्ट पास करना होगा कि वह वर्जिन है। हर लड़की को आधिकारिक तौर पर एक रिपोर्ट देनी चाहिए कि वह वर्जिन है।'

महिलाओं को लेकर दिया एक और बयान
बीते महीने भी एल्हामी एगिना ने एक विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं की यौन इच्छा को कम करने के लिए उनके जननांगों को कमजोर कर देना चाहिए। उन्होंने इसके पीछे वजह बताते हुए कहा था कि मिस्र के पुरुष सेक्सुअली कमजोर होते हैं।

वर्जिनिटी टेस्ट के पीछे बताई ये वजह
वर्जिनिटी टेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि इससे चोरी छिपे होने वाली शादियों का खुलासा हो जाएगा। एगिना ने कहा, 'शादी से पहले शारीरिक संबंध हमारे कानून में पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में लोग शादी पहले बने शारीरिक संबंधों को छुपाने के लिए चोरी से शादी कर लेते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+