ब्वॉयफ्रेंड के गले में फंसा मीट, गर्लफ्रेंड ने गला रेतकर बचा ली जान
नई दिल्ली। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर बार्बक्यू का मीट खा रहे शख्स के लिए ये मीट मौत की वजह बन जाती अगर उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका गला नहीं रेता होता। आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन घटना बिल्कुल सच है। न्यूजीलैंड के शख्स की जान उसकी गर्लफ्रेंड ने गला काटकर बचाई। दरअसल शख्स के गले में मीट का टुकड़ा इस कदर फंस गया कि वो सांस तक नहीं ले पा रहा था, जिसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने स्टील के चाकू से उसका गला काटकर मीट को निकाला और उसकी जान बचा ली।

मीट का टुकड़ा बना मुसीबत की वजह
न्यूजीलैंड के नॉर्छ आईलैंड के रहने वाले 50 साल के इसाक बेस्टर अपनी 45 साल की गर्लफ्रेंड साराह ग्लास के साथ बार्बीक्यू रेस्टोरेंट डिनर के लिए पहुंचें थे। वहां दोनों ने रोस्टेड मीट ऑर्डर किया, लेकिन खाने के दौरान मीट का एक टुकड़ा बेस्टर के गले में फंस गया। टुकड़ा इस कदर फंसा कि वो सांस तक नहीं ले पा रहा था। सांस नहीं ले पाने की वजह से वो बुरी तरह से छटपटाने लगा। उसकी शरीर नीला पड़ने लगा। वो कुर्सी से नीचे गिर पड़ा और जमीन पर छटपटाने लगा।

गर्लफ्रेंड ने गला रेतकर बचाई जान
बेस्टर की यह हालत देखकर उनकी गर्लफ्रेंड सन्न रह गई। उन्होंने पहले उसे मुंह से सांस देकर ठीक करने की कोशिश की, लेकिन जब बात उससे भी नहीं बनी तो उन्होंने टेबल पर रखे चाकू से बेस्टर का गला रेत दिया। साराह ने गला काटकर बेस्टर के गले में फंसा मीट का टुकड़ा निकाल दिया, लेकिन गला कटने की वजह से खून की धारा बहने लगी। फौरन पुलिस और डॉक्टर को खबर दी गई।

गर्लफ्रेंड ने सही वक्त पर लिया फैसला
पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने किसी तरह से मामले को काबू किया और बेस्टर की जान बचाई। बेस्टर तीन दिन तक कोमा में रहे, लेकिन धीरे-धीरे उसके स्वास्थ में सुधार हो रहा है। वहीं उनकी प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्होंने ट्रैकियोटॉमी पढ़ी थी, जिसमें गले के रास्ते से सांस पहुंचाने के बारे में उन्हें जानकारी थी। उसी के आधार पर उन्होंने बेस्टर का गला रेतकर जान बचा ली।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications