कमाल की नौकरी, घूमने और बीयर पीने पर मिलेगी मोटी सैलरी
नयी दिल्ली। नौकरी का मतलब काम, टेंशन, व्यस्तता होता है। लेकिन हम आपको ऐसी नौकरी के बारे में बता रहे हैं जहां आपको घूमने और बीयर पीने के लिए मोटी सैलरी मिलेगी। फ्लोरिडा की जानी-मानी वर्ल्ड ऑफ बीयर को ऐसी युवाओं की तलाश है जो देशभर में घूम सकें और बीयर पीने के शौकीन हो। अगर आप भी हैं आलसी तो इन 10 नौकरियों से करें मोटी कमाई

दरअसल वर्ल्ड ऑफ बीयर ऐसे तीन युवा इंटर्न की जरुरत है जो देशभर में घूमकर बियर फेस्टिवल में भाग लें और बियर के शॉट्स ले कर उसके बारे में सोशल मीडिया, ब्लॉग पर अपने अनुभव लिख सकें। ऐसे इंटर्न के लिए कंपनी ने नौकरी की विज्ञपत्ति जारी की है। 23 मार्च से पहले-पहले इस कमाल की नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है।
घूमने और बीयर पीने के लिए ये कपंनी अपने कर्मचारी को 12000 डॉलर की सैलरी देगी। यानी घूमना-फिरना तो होगा ही साथ में अच्छी सैलरी भी मिल रही है। नौकरी के विज्ञापन में कंपनी ने लिखा है कि उन्हें ऐसे इंटर्न्स की तलाश है, जो गलियों में घूमकर स्ट्रीट फूड्स के अलावा स्थानीय बियर पीकर उसके बारे में सोशल मीडिया पर अपना अनुभ लिख सकें। वीडियो, फ़ोटोज़, ब्लॉग, ट्वीटर, फेसबुक के ज़रिये साझा करे। कंपनी इसके जरिए ना केवल देशभर के बीयरों पर शोध करना चाहती है बल्कि अपने ब्रांड का प्रचार भी करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications