जर्मनी: खुद पर कीचड़ पोतने वाली पत्रकार ने माफी मांगी

Provided by Deutsche Welle

जर्मन के प्रमुख प्राइवेट टीवी चैनल आरटीएल की पत्रकार और प्रेजेंटर सुजाना ओलेन रिपोर्टिंग के लिए बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचीं. फिर रिपोर्टिंग शुरू करने से पहले उन्होंने घुटनों के बल झुककर अपने कपड़ों और चेहरे पर बाढ़ का कीचड़ लगाना शुरू कर दिया. कीचड़ लगाने का यह वीडियो वायरल हो गया और 39 साल की पत्रकार की आलोचना होने लगी.

ओलेन ने कपड़ों और चेहरे पर कीचड़ लगाने के फैसले को खुद भी "एक गंभीर गलती" कहा है. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर ओलेन ने लिखा, "मैंने सोमवार को गुटेन मॉर्गन, डॉयचलैंड कार्यक्रम के लिए बाढ़ प्रभावित इलाके में काम करते हुए एक गंभीर गलती की. बीते दिनों में मैंने निजी रूप से भी उस इलाके में मदद की है. साफ कपड़ों में कैमरे के सामने खड़े होते हुए मुझे शर्म आ रही थी. इसी का नतीजा था कि बिना दोबारा सोचे मैंने अपने कपड़ों में मिट्टी लगा ली. एक पत्रकार होने के मुझे ऐसा कभी नहीं करना चाहिए था. उन प्रभावित इलाकों के दुखों को दिल से समझने के बावजूद मैंने ये किया. मुझे माफ कर दें."

चैनल ने छुट्टी पर भेजा

जर्मनी के सबसे बड़े निजी प्रसारकों में से एक आरटीएल ने इस मुद्दे पर सफाई दी है. गुरुवार को कंपनी की प्रवक्ता ने कहा, "हमारी रिपोर्टर की गतिविधियों ने साफ तौर पर पत्रकारिता के सिद्धांतों और हमारे मानकों का उल्लंघन किया है. हमने सोमवार को, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है."

जर्मनी में 14 जुलाई को भारी बारिश के बाद भयानक बाढ़ आई. मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी जर्मनी में आई भीषण बाढ़ ने कम से कम 165 लोगों की जान ली और अरबों यूरो का नुकसान पहुंचाया है. सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं. बाढ़ ने जलवायु परिवर्तन के खतरे के साथ साथ देश के आपदा प्रबंधन तंत्र और सरकारी प्रसारकों के काम काज के तरीकों पर सवाल खड़े किए हैं.

ओएसजे/एमजे (डीपीए, ईपीडी)

Source: DW

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+