Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जर्मन में चोरी के 4300 से अधिक हीरे बरामद, 2019 में दूसरे विश्वयुद्ध के बाद हुई थी सबसे बड़ी चोरी

राजधानी बर्लिन में चोरी की गईं 31 वस्तुओं को फिर से हासिल कर लिया है। चोरों ने सैक्सन शासक ऑगस्टस द स्ट्रॉन्ग के संग्रह से 21 गहनों के साथ ही कई अन्य कीमती सामान चुरा लिए थे।

Dresden heist

Image Credit: interpol

जर्मनी पुलिस ने ड्रेसडेन के एक ऐतिहासिक म्यूजियम ग्रीनवाल्ट से 2019 में चोरी हुए अधिकांश आभूषण बरामद कर लिए हैं। ये 18वीं सदी के जेवर संग्रहालय ड्रेसडेन के शाही महल से चुराए गए थे। चोरों ने चोरी से पहले म्यूजियम की बिजली काट दी थी जिससे एन मौके पर अलार्म नहीं बज पाया। 3 सेट के इन आभूषणों में 4300 से अधिक हीरे थे। इन आभूषणों का मूल्य 120 मिलियन डॉलर से अधिक बताया जाता है। विश्वयुद्ध के बाद किसी कलाकृति की ये सबसे बड़ी चोरी थी।

अठारहवीं सदी के थे आभूषण

बीबीसी के मुताबिक ये आभूषण 1723 में सक्सोनी के शासक ऑगस्टस द स्ट्रॉन्ग द्वारा बनाए गए संग्रह से जुड़ी थी। पुलिस और अभियोजकों ने कहा कि अधिकारियों ने राजधानी बर्लिन में चोरी की गईं 31 वस्तुओं को फिर से हासिल कर लिया है। चोरों ने सैक्सन शासक ऑगस्टस द स्ट्रॉन्ग के संग्रह से 21 गहनों के साथ ही कई अन्य कीमती सामान चुरा लिए थे। इन गहनों में एक हीरे से जड़ित मूठ वाली तलवार और एक कंधे का टुकड़ा शामिल था जिसमें प्रसिद्ध 49-कैरेट ड्रेसडेन सफेद हीरा शामिल था।

तीन साल पहले हुए थे चोरी

आपको बतादें कि नवंबर 2019 के आखिरी सप्ताह में हुई चोरी की यह घटना दुनिया भर में चर्चित हुई थी। इसके बाद पुलिस ने 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के वकीलों और अभियोजन पक्ष के बीच समझौते के बाद चोरी की गई वस्तुओं की बरामदगी हो पाई है। फिलहाल वस्तुओं को विशेष पुलिस बलों की सुरक्षा के साथ ड्रेसडेन में वापस भेज दिया गया है। इसी म्यूजियम में इन वस्तुओं की प्रामाणिकता की फॉरेंसिक जांच की जाएगी।

बीते महीने प्राचीन सोने के सिक्के चोरी

जर्मनी के म्यूजियमों में चोरी की ये घटना नई बात नहीं है। इससे पहले बीते महीने चोरों ने जर्मनी के एक म्यूजियम से 2.3 मिलियन डॉलर मूल्य के प्राचीन सोने के सिक्के चोरी कर लिए थे। ये सिक्के ईसा के जन्म से करीब 100 साल पहले के थे। ये सिक्के छोटे-छोटे बटन की तरह दिखते थे। म्यूजियम के एक अधिकारी ने बताया कि चोरी हुए सोने के सिक्कों की कीमत तकरीबन 1.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो सकती है।

100 किलो का सिक्का भी हुआ चोरी

इससे पहले 2017 में बर्लिन के बोडे म्यूजियम में रखा 100 किलोग्राम यानी कि 220 पाउंड का सोने का सिक्का चोरी हो गया था। इस सिक्के की कीमत 40 लाख डॉलर थी। ये सिक्का 53 सेंटीमीटर का था, जिसकी मोटाई 3 सेंटीमीटर था। इस सिक्के की विशेषता यह थी कि इस पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर थी। साल 2020 में बर्लिन की एक अदालत ने इस सिक्के को चुराने के लिए 3 लोगों को दोषी ठहराया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+