Russia Germany News: पुतिन की हरकत से नाराज हुआ जर्मनी, 5 में से 4 रूसी दूतावास को बंद करने का दिया आदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस और जर्मनी के बीच तकरार तेज होती जा रही है। रूस द्वारा जर्मन दूतावास बंद किए जाने के बाद अब जर्मनी ने जवाबी एक्शन लेते हुए देश में 4 रूसी दूतावासों को बंद करने का आदेश दिया है।

Russia Germany News

जर्मनी में सरकार ने पांच रूसी वाणिज्य दूतावासों में चार को बंद करने का आदेश दे दिया है। जर्मन विदेश मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि मास्को के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में बर्लिन इन रूसी वाणिज्य दूतावासों के लाइसेंस रद्द कर रहा है।

जर्मनी का यह कदम रूसी सरकार द्वारा जर्मन सरकारी अधिकारियों की संख्या के लिए 350 की ऊपरी सीमा निर्धारित करने के बाद आया है। दरअसल बीते शनिवार को रूसी सरकार ने जर्मन कर्मचारियों को रूस छोड़कर वापस जर्मनी चले जाने को कहा था।

जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि रूस में जर्मन संस्थानों के लिए काम करने वाले सैकड़ों सिविल सेवकों और स्थानीय कर्मचारियों को देश छोड़ना होगा या अपनी नौकरी खोनी होगी।

इसके बाद मास्को में गोएथे इंस्टीट्यूट कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन और जर्मन स्कूलों जैसे सार्वजनिक संस्थानों से जर्मन कर्मियों को हटाया जाना शुरू हो गया। आपको बता दें कि रूसी अधिकारियों द्वारा इसके लिए जून की शुरुआत तक का वक्त दिया गया है।

रूस के इस कदम से सैकड़ों जर्मन प्रभावित हुए हैं। रूस के इस फरमान के बाद कलिनिनग्राद, येकातेरिनबर्ग और नोवोसिबिर्स्क में जर्मन वाणिज्य दूतावास बंद कर दिए जाने की चर्चा चलने लगी है।

इसके जवाब में जर्मनी ने भी रूस के 5 में से 4 दूतावास को बंद करने का ऐलान किया है। अब सिर्फ मास्को में जर्मन दूतावास और सेंट पीटर्सबर्ग में वाणिज्य दूतावास संचालन में रहेगा।

इससे पहले जर्मनी ने पिछले साल 40 रूसी राजनयिकों को सुरक्षा खतरा का हवाला देकर बर्लिन से निष्कासित कर दिया था। जिसके जवाब में इसी साल अप्रैल में रूस ने देश में 20 से अधिक जर्मन राजनयिकों के निष्कासित कर दिया था। बदले की कार्रवाई करते हुए मॉस्को ने बर्लिन पर संबंधों को नष्ट करने का आरोप भी लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+