भारत दौरे पर आ सकते हैं जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, राजदूत ने दिया था संकेत
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज जल्द ही भारत दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल की शुरुआत में ही जर्मन चांसलर भारत का दौरा कर सकते हैं। इससे पहले भारत में जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने नवंबर में कहा था कि शोल्ज भारत की द

Image: ANI
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज जल्द ही भारत दौरा कर सकते हैं। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस साल की शुरुआत में ही जर्मन चांसलर भारत का दौरा कर सकते हैं। इससे पहले भारत में जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने नवंबर में कहा था कि शोल्ज भारत की द्विपक्षीय यात्रा की योजना बना रहे हैं।
जर्मन राजदूत ने दिया था संकेत
एकरमैन ने 30 नवंबर को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था कि चांसलर 2022 में भारत यात्रा की योजना बना रहे हैं। एकरमैन ने कहा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार जर्मनी आ चुके हैं। ऐसे में जर्मन चांसलर दो बार क्यों न आएं, भारत एक बेहतरीन जगह है। मैं यहां तक कहूंगा कि तीन बार भारत आइए।"
बीते साल पीएम मोदी-चांसलर की मुलाकात
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंधों, रक्षा सहयोग और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की थी। G-20 बैठक 2022 में चांसलर शोल्ज और पीएम मोदी के बीच तीसरी बैठक थी। पीएम मोदी ने पिछले साल 2 मई को 6वें भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श के लिए बर्लिन का दौरा किया था, जिसके बाद चांसलर शोल्ज के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी में श्लॉस एल्मौ की उनकी यात्रा हुई थी।
कश्मीर पर विदेश मंत्री ने बयान बदला
आपको बता दें कि बीते कुछ सालों में भारत के संबंध पश्चिमी देशों से बेहतर हुए हैं। जर्मनी इस मामले में अपवाद साबित हुआ है। बीते कुछ समय में भारत और जर्मनी के संबंधों में करवाहट तब बढ़ गयी थी जब विदेश मंत्री एनालीना बेयरबॉक ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के जरिए बातचीत का समर्थन किया था। हालांकि भारत के तरफ से नाराजगी जताए जाने के बाद जर्मन मंत्री को अपना बयान वापस लेना पड़ा था। भारत दौरे पर आने से पहले बेयरबॉक ने अपने रुख में बदलाव लाते हुए कश्मीर को एक द्विपक्षीय मुद्दा बताया। एनालीना बेयरबॉक दिसंबर की शुरुआत में अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications