वीजा हासिल करने के लिए फर्जी डॉक्यूमेंट जमा करते हैं भारतीय छात्र, जर्मन राजदूत ने किया खुलासा
नई दिल्ली, 04 सितंबरः भारत में जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने कहा कि वीजा के लिए आवेदन करने वाले लगभग 15% भारतीय छात्र फर्जी दस्तावेज जमा करते हैं। फिलिप एकरमैन ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच हो ताकि सिर्फ योग्य लोग ही जर्मनी पहुंच पाएं।
तस्वीर- एएनआई

10-15% मामलों में होती है धोखाधड़ी
द इकॉनोमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक जर्मन राजदूत ने मंगलवार को संवादाता संवाददाताओं संग बात करते हुए ये बातें कहीं। जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने सुझाव दिया कि लगभग 10 से 15 प्रतिशत वीजा आवेदनों में धोखाधड़ी शामिल है और अधिकारियों को दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच करने की आवश्यकता है। जर्मन राजदूत ने कहा कि यह दर्शाता है कि कुछ एजेंटों ने छात्रों को गुमराह किया था।

जर्मनी यात्रा को सुगम बनाने का हो रहा प्रयास
जर्मनी में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए हजारों भारतीय छात्रों के वीजा की खातिर प्रतीक्षारत रहने के बीच जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने मंगलवार को स्थिति को "अफसोसजनक" बताया और कहा कि उनकी यात्रा को सुगम बनाने के प्रयास चल रहे हैं। एकरमैन ने कहा कि जर्मन अधिकारी कुछ विश्वविद्यालयों के संपर्क में भी हैं ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि भारतीय छात्रों को पढ़ाई का नुकसान नहीं हो।

भारतीय छात्रों को जल्दी मिले वीजा
फिलिप एकरमैन ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "हम मौजूदा स्थिति से खुश नहीं हैं। यह हमारे लिए चिंता का विषय है, क्योंकि हम चाहते हैं कि भारतीयों को आसानी से और जल्दी वीजा मिलें। आप जानते हैं कि हम इसे उस तरह से नहीं कर पाए हैं जैसा हम चाहते हैं। यह हमारे लिए चिंता का विषय है। हम कोई समाधान खोजने और प्रक्रिया आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

वीजा न मिलने के कारण बड़ी संख्या में प्रभावित हुए छात्र
नवनियुक्त राजदूत भारत में जर्मन दूतावास द्वारा वीजा जारी करने में देरी के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। वीजा जारी होने में देरी से बड़ी संख्या में भारतीय छात्र प्रभावित हुए हैं। जर्मन राजदूत ने स्वीकार किया कि वीजा के लिए आवेदन करने वाले कुछ भारतीय छात्रों को कुछ संस्थानों में आगामी सेमेस्टर के लिए समय पर वीजा नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा, 'हम कुछ विश्वविद्यालयों से वीजा के मुद्दे पर बात कर रहे हैं। इसमें अड़चनें हैं।'












Click it and Unblock the Notifications