Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस देश की एयरलाइन ने अपनी ही राष्ट्रपति को किया बैन, जानें क्या है माजरा?

जॉर्जिया की राष्ट्रीय एयरलाइन जॉर्जियाई एयरवेज के संस्थापक ने देश के राष्ट्रपति सैलोम ज़ौराबिचविली को अपनी सेवाओं का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही उनके आग्रह को भी नजरअंदाज कर दिया है।

flight

जॉर्जिया के राष्ट्रीय एयरलाइन ने देश की राष्ट्रपति को उसकी सेवाएं उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को रूस की टास (TASS) समाचार एजेंसी ने बताया कि जॉर्जिया की राष्ट्रीय एयरलाइन जॉर्जियाई एयरवेज के संस्थापक ने देश के राष्ट्रपति को अपनी सेवाओं का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह रूस की उड़ानों को फिर से शुरू करने पर एयरलाइन का बहिष्कार करेंगी।

इस महीने रूस ने घोषणा की थी कि वह जॉर्जिया के साथ सीधी उड़ानों पर 4 साल पुराना लगा प्रतिबंध हटा रहा है। रूस की यात्रा करने वाले जॉर्जियाई लोगों के लिए दशकों पुरानी वीजा आवश्यकता को हटा रहा है। इसका राष्ट्रपति सैलोम जौराबिचविली ने जॉर्जियाई अधिकारियों से रूसी पहल को विफल करने का आग्रह किया। लेकिन, एयरलाइन कंपनी ने उनके आग्रह को नजरअंदाज कर दिया। साथ ही राष्ट्रपति पर सेवाओं का उपयोग करने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया।

निजी तौर पर स्वामित्व वाली जॉर्जियाई एयरवेज के संस्थापक तमाज ग्याश्विली ने ज़ौराबिचविली को इंडायरेक्ट तौर पर टारगेट करते हुए कहा कि उनका विमान पर स्वागत नहीं है और जब तक वह जॉर्जियाई लोगों के सामने माफी नहीं मांगती, तब तक उनपर प्रतिबंध लगा रहेगा। वहीं, राष्ट्रपति ज़ौराबिचविली के तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

हालांकि, जॉर्जियाई अधिकारियों ने उड़ानों की बहाली का स्वागत किया। लेकिन, कुछ जॉर्जियाई ने रविवार को मध्य तबिलिसी में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। कई जॉर्जियाई मॉस्को के साथ किसी भी तरह के मेल-मिलाप का विरोध करते हैं।क्योंकि सैनिक दो अलग हुए क्षेत्रों अबकाजिया और दक्षिण ओसेशिया पर कब्जा जमाए हुए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+