अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का 94 वर्ष की आयु में निधन, अमेरिकी राजनीति का एक दौर समाप्त
Recommended Video

वॉशिंगटन। अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे जॉर्ज एचडब्लूय बुश का 94वें वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बुश सीनियर अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के पिता भी थे। अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले वह चीन में अमेरिकी राजदूत के तौर पर तैनात रहे और आठ वर्ष तक अमेरिका के उप-राष्ट्रपति रहे। साल 1989 से 1993 तक उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभाला। उनके निधन के साथ ही अमेरिकी राजनीति के एक बड़े दौर का अभी अंत हो गया है। बुश सीनियर पार्किंसन की बीमारी से पीड़ित थे। उनके प्रवक्ता जिम मैक्ग्राथ ने इस खबर की पुष्टि की है।

लंबे समय तक जीवित रहने वाले राष्ट्रपति
इसी वर्ष अप्रैल में उनकी पत्नी बारबरा बुश का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके बच्चों में बेटे पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के अलावा फ्लोरिडा के पूर्व गर्वनर जेब बुश हैं। जेब बुश साल 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए हुए चुनावों की रेस में थे लेकिन दूसरे दौर में बाहर हो गए थे। पत्नी बारबरा के निधन के एक दिन बाद जॉर्ज बुश को ब्लड इनफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अप्रैल 2017 और फिर जनवरी 2018 में बुश को न्यूमोनिया की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'वह एक चरित्रवान व्यक्ति थे और एक ऐसे सर्वश्रेष्ठ पिता थे जिसकी कल्पना कोई बेटा या बेटी कभी करते हैं।' राष्ट्रपति रहते हुए बुश ने हमेशा एक 'उदार और सौम्य' वार्तालाप का समर्थन किया। बुश अमेरिकी इतिहास के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जो सबसे ज्यादा उम्र तक जिंदा रहे। कोल्ड वॉर के बाद उन्होंने अमेरिका की सत्ता संभाली थी।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications