अब जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार पर जानलेवा हमला, घर में सो रही 4 साल की बच्ची को मारी गोली

वाशिंगटन, 06 जनवरी। अमेरिका में पुलिसकर्मी द्वारा गला दबाए जाने से अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद उन्हें न्याय दिलाने के लिए दुनियाभर से आवाजें उठीं। अब जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार पर फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी भांजी की चार वर्षीय बेटी एरियाना डेलाने को उस समय गोली मार दी गई जब वह नए साल के दिन सो रही थी। एरियाना के पिता ने दावा किया है कि बेटी पर किया गया हमला एक सोची समझी साजिश थी।

George Floyd 4-year-old granddaughter shot at home father claims intentional attack

जॉर्ज फ्लॉयड की नातिन एरियाना डेलाने टेक्सास के दक्षिण ह्यूस्टन में अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर दो अन्य बच्चों और परिवार के चार बड़े लोगों के साथ सो रही थी। घटना सुबह तड़के करीब 3 बजे की है। एरियाना अपार्टमेंट के सबसे सामने वाले बेडरूम में सो रही थी। जॉर्ज फ्लॉयड की बहन और एरियाना की नानी 'जसा जसा' ने बताया कि वह नए साल का जश्न मनाने के लिए अपनी बेटी के घर आई हुई थीं। उन्होंने कहा, किसी ने जानबूझकर हमें निशाना बनाया है, मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि कोई हमारे घर पर हमला कर सकता है। मेरे परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

यह भी पढ़ें: George Floyd Death: उग्र प्रदर्शनकारियों ने 'बापू' की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, US राजदूत ने मांगी माफी

परिवार के मुताबिक बच्ची पर पांच से छह बार गोलियां चलाई गईं। हालांकि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, और पुलिस ने किसी भी संदिग्ध को लेकर भी कोई खुलासा नहीं किया है। बच्ची की मां और जॉर्ज फ्लॉयड की भांजी उस समय अपने बेडरूम में लेटी हुई थीं। उनके पति डेरेक डेलाने ने गोलियों की आवाज सुनी और अपनी बेटी के कमरे की ओर भागे। लाइट ऑन की तो बेटी खून से लतपथ बेड पर पड़ी हुई थी। राहत की बात ये है कि सही समय पर अस्पताल पहुंचने से उनकी बेटी की जान बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+