WATCH: गुस्सैल ऑक्टोपस ने वैज्ञानिक पर किया हमला, बरसा दिए कई थप्पड़, पूरी दुनिया वीडियो देख हैरान
ऑस्ट्रेलिया में एक एंग्री ऑक्टोपस ने एक वैज्ञानिक को खूब थप्पड़ मारे हैं। वैज्ञानिक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिडनी: सुनने में आपको अटपटा लग सकता है और आप हैरान भी हो सकते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक ऑक्टोपस ने एक वैज्ञानिक को कई थप्पड़ लगाए हैं ये बात पूरी तरह से सच है। एक ऑक्टोपस ने एक भू-वैज्ञानिक की पिटाई कर दी, इस बात को जानकर पूरी दुनिया हैरान है और आश्चर्यजनक सवाल पूछने पर लोग मजबूर हैं। ऑस्ट्रेलिया में जब समुन्द्र तट पर एक वैज्ञानिक नहाने गये थे उस वक्त ऑक्टोपस को गुस्सा आ गया और उसने वैज्ञानिक पर चाटों की बारिश कर दी। (फोटो क्रेडिट- द स्ट्रेट टाइम्स)

भू-वैज्ञानिक की पिटाई
भू-वैज्ञानिक को ऑक्टोपस द्वारा थप्पड़ मारने की ये खबर पूरी दुनिया में वायरल हो रही है और दुनिया के करीब करीब हर बड़े अखबारों ने इस ऑक्टोपस को लेकर न्यूज छापी है। ये पूरी घटना पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया का है। जहां समुन्द्र में नहाते वक्त वैज्ञानिक लांस कार्लसन पर गुस्सैल ऑक्टोपस ने अचानक हमला कर दिया। वैज्ञानिक पर ऑक्टोपस के हमले का ये वीडियो अब पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों ने इस ऑक्टोपस को सबसे गुस्सैल ऑक्टोपस कहना शुरू कर दिया है।

सबसे गुस्सैल ऑक्टोपस
भू-वैज्ञानिक लांस के मुताबिक वो पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक तट पर नहाने और तैराकी करने गये थ और उथले पानी में उस वक्त थे। तभी एक ऑक्टोपस अचानक वहां पहुंच गया और उसने वैज्ञानिक लांस पर हमला कर दिया। वैज्ञानिक लांस के मुताबिक, ऑक्टोपस ने उन्हें कई थप्पड़ मारे हैं। वैज्ञानिक के मुताबिक ऑक्टोपस के हमले में उनके गर्दन पर चोट लगी है और यही नहीं ऑक्टोपस ने वैज्ञानिक का पीछा करने की भी कोशिश की।

चोट पर कोल्ड ड्रिंक्स
वैज्ञानिक लांस ने बताया कि ऑक्टोपस के हमले के बाद उनके शरीर पर कई जगह धारियां बन गईं और उसमें काफी जलन हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने जलन शांत करने के लिए जख्मों पर कोल्ड ड्रिंक डाल दी। आपको बता दें कि लांस कार्लसन एक बड़े भू-वैज्ञानिक हैं और वो लाइफ गार्ड भी रह चुके हैं। लांस कार्लसन ने ऑस्ट्रेलिया के न्यूज चैनल को इंटरव्यू में बताया कि अगर कोई समुन्द्री जीव आप पर हमला करे तो उस जख्म पर सिरका लगाया जाना चाहिए लेकिन उस वक्त मेरे पास सिरका नहीं था इसीलिए मैंने जख्म पर कोल्ड ड्रिंक डालना सही समझा। उन्होंने कहा कि कोल्ड ड्रिंक डालने के बाद उन्हें काफी राहत मिली।
Recommended Video

ऑक्टोपस के हमले से हैरान
ऑस्ट्रेलियन वैज्ञानिक लांस कार्लसन ने ऑस्ट्रेलियन मीडिया को बताया कि वो ऑक्टोपस के हमले से काफी ज्यादा हैरान हैं। उन्होंने कहा कि 'बीच के पास ही मेरा रिजॉर्ट है जिसमें परिवार के साथ मैं ठहरा हुआ हूं। मैंने समुन्द्र में बीच पर कुछ देर तैराकी करने की सोची और मैं तैराकी करने आ गया। मैं अभी उथले पानी में ही था कि देखा कि कोई जीव मछलियों का पीछा कर रहा है। पहले मुझे लगा कि शायद ये एक स्टिंग्रे है जो सीगल पर हमला करने की कोशिश कर रही है लेकिन जब मैं पास गया तो मैंने देखा कि वो एक ऑक्टोपस था। उस वक्त मेरे साथ मेरी दो साल की बेटी भी थी और मैं उसका वीडियो बना रहा था लेकिन अचानक उसी वक्त ऑक्टोपस ने मुझपर हमला कर दिया'। वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए वैज्ञानिक लांस कार्लसन ने कहा कि 'वो ऑक्टोपस काफी तेजी से हमारी तरफ आया था और उसके तेवर ने मुझे हैरान करके रख दिया'। उन्होंने रॉयटर्स को कहा कि जब उन्होंने दोबारा ऑक्टोपस को खोजने की कोशिश की तो फिर से ऑक्टोपस ने उनपर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications