आर्मी चीफ बिपिन रावत के बयान पर चिढ़ गया चीन कहा- बिगड़ जाएंगे सीमा पर हालात
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान 'चीन मजबूत तो भारत भी कमजोर नहीं' पर चीन तिलमिला गया है। चीन का कहना है कि जनरल का बयान दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ाएगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने आरोप लगाया है कि जनरल के इस तरह के बयानों से सीमा पर हालात और तानवपूर्ण होंगे। लूं काग ने कहा कि बीते एक साल में भारत और चीन के संबंधों में काफी उथल-पुथल देखने को मिला। लेकिन पिछले साल सितंबर में ब्रिक्स सम्मेलन के इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात में रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने के लिए उनमें आम राय बनी थी।

भारत की तरफ से ऐसे बयान रिश्ते खराब कर देंगे
लू कांग कहा कि ऐसी कोशिशों के बीच अगर भारत के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से ऐसे बयान आएंगे तो बातचीत की प्रक्रिया पटरी से उतर सकती है। ऐसे बयान दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर करने के प्रयासों पर गलत असर डालेंगे। इससे सीमा पर शांति बनाए रखने की प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है।

उन चीजों से परहेज करे भारत जिससे हालात होते हैं
लू कांग ने कहा कि हम भारतीय पक्ष से अपील करते हैं कि वह दोनों नेताओं की ओर से बनी आम राय के बाद के कदमों पर काम करे ताकि सीमाई इलाकों में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के उपाय किए जा सकें और ऐसी चीजों से परहेज किया जाए जिससे हालात जटिल होते हों।

क्या था आर्मी चीफ ने
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के साथ-साथ पूर्वी सीमा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जनरल ने कहा था कि चीन अगर मजबूत है तो भारत भी अब कमजोर नहीं है। भारत अपनी सीमा पर किसी भी देश को अतिक्रमण नहीं करने देगा। अब हालात 1962 जैसे नहीं है। हर क्षेत्र में भारतीय सेना की ताकत बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications