इस्तीफे के बाद नेपाल के पूर्व PM ओली की विदेश भागने की चर्चा, इस देश में ले सकते हैं शरण, राजनीतिक संकट गहराया
Gen Z protests PM Oli leaves Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया बैन से शुरू हुआ प्रोटेस्ट अब बड़े संवैधानिक संकट में बदल गया है। पहले दिन प्रदर्शनकारियों का मुद्दा सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित था, लेकिन बैन हटने के बाद आंदोलन का पूरा फोकस प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को गिराने पर आ गया। हालात बिगड़ते देख आखिरकार ओली ने इस्तीफा दे दिया।
सूत्रों के मुताबिक, आर्मी चीफ ने भी उन्हें पद छोड़ने की सलाह दी थी, वहीं नेपाली कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने लगातार दबाव बनाया। इसी बीच सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गए और वहां घुसने की कोशिश की। बढ़ते विद्रोह और हिंसा के बीच ओली ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया।गौरतलब है कि इससे पहले उनके चार कैबिनेट मंत्री पहले ही इस्तीफा दे चुके थे, जिससे सरकार पर संकट और गहरा गया था। अब चर्चा है कि इस्तीफे के बाद ओली इलाज के बहाने दुबई जा सकते हैं।

इलाज के नाम पर दुबई जाने की तैयारी
नेपाली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली इलाज के नाम पर दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। यह कदम तब सामने आया है जब नेपाल की राजनीतिक स्थिति पहले से ही बेहद तनावपूर्ण है। पिछले कुछ दिनों में 'Gen Z' युवाओं के सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन और हिंसक झड़पों के बीच अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
कई मंत्री दे चुके है इस्तीफा
राजनीतिक दबाव और विरोध प्रदर्शन के बीच कई वरिष्ठ मंत्रियों ने पहले ही अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि और पशुपालन मंत्री रामनाथ अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने अपने इस्तीफों में सरकार की नीतियों और प्रदर्शनकारियों पर काबू न पा पाने की विफलता को जिम्मेदार ठहराया।
ये भी पढे़ं Nepal में सोशल मीडिया बैन हटने के बाद क्या है हालात? Gen Z आंदोलन, कर्फ्यू और हिंसक प्रदर्शन का पूरा अपडेट
PM से टकराव के बाद स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल का इस्तीफा
नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं की मांगों को नजरअंदाज किया और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हिंसक रूप देने में प्रशासन बड़ी विफल रही। नेपाली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कैबिनेट बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के बीच मतभेद और टकराव भी देखने को मिला, जो सरकार में बढ़ते तनाव का संकेत है।
ये भी पढ़ें: Nepal Protest: Gen-Z के आगे क्या झुक गई सरकार, क्या हटा दिया सोशल मीडिया पर लगा बैन?












Click it and Unblock the Notifications