गाजा में ऑपरेशन बढ़ाएगा इजराइल, अभी और खतरनाक होगी जंग, बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है और अभी ये लंबा खिंचने वाला है। उन्होंने मीडिया की झूठी अटकलों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि नेतन्याहू सरकार हमास के खिलाफ लड़ाई रोक सकती है।

नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी के सदस्यों को सोमवार को संबोधित करते हुए कहा, ''हम रुक नहीं रहे हैं। हम लड़ाई जारी रखे हुए हैं और आने वाले दिनों में इस युद्ध का और विस्तार करेंगे। युद्ध अभी खत्म होने के करीब नहीं है।''

Gaza oprations will expand

उन्होंने गाजा में हमास के खिलाफ जारी युद्ध में हिस्सा लेने वाले इजराइली सैनिकों से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की। नेतन्याहू ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इजराइल-हमास युद्ध को खत्म करने के लिए मिस्र एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव पेश कर रहा है।''

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये भी साफ कर दिया है कि इजराइल, हमास के खिलाफ जारी जंग में किसी दूसरे देश के दबाव में नहीं आएगा। रविवार को मीडिया से बातचीत में नेतन्याहू ने कहा कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बातचीत हुई है। उन्होंने उनसे कह दिया है कि इजराइल इस बार अपने टारगेट हासिल किए बिना जंग खत्म नहीं करेगा।

नेतन्याहू ने कहा कि जिन लोगों को अमेरिका और इजराइल के बीच बातचीत पर कयास लगाने हैं, उन्हें रोका नहीं जा सकता। सच्चाई ये है कि अमेरिका ने हमसे अब तक सीजफायर के लिए नहीं कहा। खुद प्रेसिडेंट बाइडेन कह चुके हैं कि उन्होंने इजराइल से सीजफायर के लिए नहीं कहा। कम से कम अब तो इस तरह के कयास नहीं लगाए जाने चाहिए।

नेतन्याहू ने आगे कहा कि हमारे 1200 नागरिक मारे गए। बच्चों और महिलाओं को दरिंदगी का निशाना बनाया गया। अब गाजा में जंग तब तक नहीं रुकेगी, जब तक हम अपने सभी लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते। सबसे पहले बंधकों को छुड़ाएंगे और इसके साथ ही हमास का पूरा खात्मा किया जाएगा। इस बारे में किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 7 अक्टूबर से लेकर अब तक गाजा पर हुए इजराइल के हमलों में 20,674 लोगों की मौत हो चुकी है और 54,536 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले 24 घंटों में 250 फिलस्तीनी नागरिकों की जान गई है और 500 घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+