गे-कपल लड़कियों से युवकों ने मांगा Kiss, मना करने पर की बेरहमी से पिटाई

लंदन। दुनियाभर में जहां समलैंगिक संबंधों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा की जा रही है तो वहीं लंदन में एक गे कपल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह हमला लंदन के कैमडेन टाउन में हुआ। 28 वर्षीय पीड़िता मेलानिया गियोमोनट ने आरोप लगाया है कि 30 मई की रात को कैमडेन टाउन की यात्रा के दौरान उन पर और उनकी प्रेमिका क्रिस पर हमला किया गया। उस समय वे बस की उपरी डेक पर मौजूद थीं। पीड़िया मेलानिया के फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वे नासा (NASA) में एस्ट्रोनॉट हैं। लंदन मेयर सादिक खान ने इस घटना की निंदा की है।

मनोरंजन के लिए उन्हें एक दूसरे को kiss (चूमने) के लिए कहा

मनोरंजन के लिए उन्हें एक दूसरे को kiss (चूमने) के लिए कहा

पीड़िता ने अपने फेसबुक पोस्ट पर पूरी आपबीती सुनाई। 28 साल की मेलानिया गियोमोनट अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस के साथ लंदन नाइट बस में बैठी थीं। उसी दौरान कुछ लड़कों का एक समूह बस में चढ़ा। जब उन्हें युवको को मालूम चला कि, दोनों लड़किया गे-कपल हैं तो वे उनके साथ बदसलूकी करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने मनोरंजन के लिए उन्हें एक दूसरे को kiss (चूमने) के लिए कहा तो इन महिलाओं ने उनका विरोध किया तो दोनों को बुरी तरह पिटाई कर दी।

सेक्शुअल पोजीशन के बारे में अश्लील बातें करने लगे थे

सेक्शुअल पोजीशन के बारे में अश्लील बातें करने लगे थे

उसने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वे किस की डिमांड इसलिए कर रहे थे ताकि उनका मनोरंजन हो। उन्होंने हमें लेस्बियन बुलाना शुरू कर दिया था और सेक्शुअल पोजीशन के बारे में अश्लील बातें करने लगे थे। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि वह माहौल को शांत करने की कोशिश कर ही थीं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब उन्होंने उनकी अश्लील बातों का विरोध करना शुरू किया तो उनमें से एक लड़का आगे आकर हमें पीटना शुरू कर दिया। उसे देखकर कुछ और लड़के आ गए और हमें पीटने लगे। इस वजह से हमारे चेहरे पर गंभीर चोटें आ गई हैं।

दोनों लड़कियों की बेरहमी से की गई पिटाई

पीड़िता ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, क्रिस बीमार थी, लेकिन वे हमें लगातार परेशान करते रहे थे। हम पर सिक्के फेंक रहे थे। क्रिस और उन लड़के की बीच हाथापाई हो रही थी। इस मारपीट में क्रिस के चेहरे से खून निकलने लगा। उन लड़कों ने मेरे भी मुंह पर मुक्के मारे। जिसके बाद अपना खून देखकर मुझे चक्कर आ गया और मैं गिर गई। उसके बाद मुझे नहीं पता कि क्या हुआ? जब मैं होश में आई तो वहां पुलिस आ चुकी थी। हम दोनों खून से लथपथ थे। लंदन पुलिस के मुताबिक बस से भागते हुए लड़कों ने उन दोनों लड़कियों के साथ लूटपाट भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+