Gautam Adani Bhutan Deal: गौतम अडानी ने भूटान में क्रैक की बड़ी डील, बनाएंगे ग्रीन हाइड्रो प्लांट, चीन को चोट

Gautam Adani Bhutan Deal: भारत के अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने पड़ोसी देश भूटान (Adani-Bhutan Hydropower Project) में बहुत बड़ी पावर डील क्रैक की है और रविवार को भूटान के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने 570 मेगावाट के हाइड्रोपावर प्लांट के निर्माण लिए समझौते पर हस्ताक्षर (MoU) की घोषणा की है।

मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी ने थिम्पू में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे (Dasho Tshering Tobgay) के साथ भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (Jigme Khesar Namgyel Wangchuck) से भी मुलाकात की और फिर उन्होंने इस ऐतिहासिक डील की घोषणा की है।

Gautam Adani Bhutan Deal

भूटान में अडानी का ऐतिहासिक डील

हाइड्रोपावर प्लांट को लेकर हुए डील की घोषणा करते हुए गौतम अडानी ने कहा, कि "भूटान के माननीय प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे के साथ मुलाकात बेहद रोमांचक रही। चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के हाइड्रोपावर प्लांट के लिए डीजीपीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। पीएमओ भूटान को महामहिम नरेश की बुनियादी ढांचे की पहल को आगे बढ़ाते हुए देखना सराहनीय है। भूटान में हाइड्रो और अन्य बुनियादी ढांचे पर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

अडानी समूह के चेयरमैन ने दोनों नेताओं के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं। गौतम अडानी ने कहा, कि उन्हें भूटान से नरेश से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ और वे भूटान के लिए उनके दृष्टिकोण और "गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी के लिए महत्वाकांक्षी पर्यावरण-अनुकूल मास्टरप्लान, जिसमें बड़े कंप्यूटिंग केंद्र और डेटा सुविधाएं शामिल हैं" उससे प्रेरित हुए हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, कि "भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। भूटान के लिए उनके दृष्टिकोण और गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी के लिए महत्वाकांक्षी पर्यावरण अनुकूल मास्टरप्लान से प्रेरित हूं, जिसमें बड़े कंप्यूटिंग केंद्र और डेटा सुविधाएँ शामिल हैं।"

उन्होंने आगे कहा, कि "कार्बन नकारात्मक राष्ट्र के लिए हरित ऊर्जा मैनेजमेंट के साथ-साथ इन परिवर्तनकारी पहलों पर सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं!"

आपको बता दें, कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में, गौतम अडानी ने भूटान नरेश से मुलाकात की थी और कहा था, कि वह "हमारे एक खुशहाल और गर्मजोशी से भरे पड़ोसी" के लिए हरित बुनियादी ढांचे के विकास में योगदान देने के लिए अडानी समूह के लिए अवसरों का पता लगाने के लिए उत्साहित हैं।

आपको बता दें, कि गौतम अडानी हाथों में भूटान का हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट आना चीन के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि चीन भी इस कोशिश में लगा हुआ था। लेकिन अडानी ने डील करते हुए चीन को बड़ा चोट दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+