ताइवान में गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट, 25 लोगों की मौत, 271 घायल

taiwan
ताइवान। ताइवान के काओशिऊंग शहर में गुरुवार को अंडरग्राउंड बिछी गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि 271 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गैस लीक होने के कारण लगातार पांच विस्फोट हुए, जिससे की सड़क ध्वस्त हो गई थी और वहां बड़ी चौड़ी दरारें बन गई। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: बहुत से लोग इसमें गिर गए हों। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

वहां के अग्निशमन प्राधिकरण ने बताया कि गुरुवार को सुबह नौ बजे के आसपास के शियानझेन में गैस लीक होने की खबर मिली, इसके बाद कई विस्फोट हुए, जिनसे तीन वर्ग किलोमीटर का बड़ा इलाका प्रभावित हुआ है।

वहीं, इस घटना के बाद भीषण आग लगने से पूरा इलाका अस्त-व्यस्त हो गया। ताइवान के मीडिया के अनुसार, अधिकारी गैस रिसाव की जांच कर ही रहे थे कि जब यह विस्फोट हो गया।

ताइवान के सेंट्रल डिजास्टर इमर्जेंसी ऑपरेशन सेंटर के डॉयरेक्टर ने कहा कि गैस रिसाव की वजह से लगी आग पर पानी से काबू नहीं पाया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब पूरी गैस जल जाएगी, तभी यह आग बुझ जाएगी।

घटना के तुरंत बाद ही बचाव कार्य अभियान शूरु कर दिया गया है। राहत कार्य के लिए सेना ने घटनास्थलों पर 300 से ज्यादा सैनिक तैनात कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+