दक्षिण अफ्रीका में गैस लीक होने से 24 की मौत

दक्षिण अफ्रीका में एकहेलेनी स्थित बोक्सबर्ग में संदिग्ध गैस लीक होने से 24 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार नाइट्रेट ऑक्साइड गैस लीक होने से यह घटना सामने आई है। एकरहेलेनी के प्रवक्ता विलियम एंटलडी ने बताया कि हादसे में मृतकों की अभी भी तलाश की जा रही है।

विलियम एंटलडी ने बताया कि प्रशासन इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहा है और जहां सिलेंडर लीक हुआ है उसके आस-पास सर्च करा है ताकि पता लगाया जा सके कि इस गैस लीक की वजह से और लोगों की मौत तो नहीं हुई है।

gas leak

अधिकारियों ने बताया कि गैस लीक से प्रभावित किसी भी व्यक्ति का इलाज नहीं हो सका क्योंकि इन सभी लोगों की मौत हो गई। हम अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गैस लीक होना कब शुरू हुई, लेकिन जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो रात के तकरीबन 8 बजे थे, उस वक्त लोगों की मौत हो चुकी थी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर दृश्य डरावना था, यहां कई लोगों के शव पड़े थे। मरने वालों में महिलाएं, बच्चे भी शामिल हैं। जहां पर गैस लीक हुई है वहां पर इन लोगों के शव पड़े थे।

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जमा-जमा समुदाय के लोग यहां यहां रहते हैं, ये लोग यहां पर गोल्ड को साफ करते हैं, इसके लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। दुख की बात है कि इस बार गैस सिलेंडर लीक हो गए, जिसकी वजह से सो रहे लोगों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।

जो लोग जग रहे थे उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन धुंआ बहुत अधिक था, लिहाजा वो खुद को बचा नहीं सके। हादसे में 5 साल के बच्चे की भी मौत हुई है।

स्थानीय मेट्रो पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमे शुरुआत में जब फोन आया तो यह बताया गया कि यहां विस्फोट हुआ है, बाद में जांच के बाद पता चला की विस्फोट नहीं है बल्कि गैस लीक हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+