Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शी जिनपिंग को बार-बार गलवान का भूत क्यों सता रहा है? फिर से वीडियो वायरल, चीन-पाक का कनेक्शन?

शी जिनपिंग ने गलवान हिंसा की वर्षगांठ से पहले लीक वीडियो को लेकर भारतीय सेना पर भी निशाना साधा। उन्होंने इसे एक नए दुषप्रचार का हिस्सा बताया।

15 जून को गलवान घाटी संघर्ष की वर्षगांठ है। इससे पहले ही कुछ नकली ट्विटर हैंडल जो संभवतः बीजिंग या इस्लामाबाद से जुड़े हुए हैं ने ट्विटर पर गलवान घाटी से जुड़े वीडियो फैलाना शुरू कर दिया है।

इन ट्विटर हैंडल से पीएलए और भारतीय सैनिकों की ग्राफिक तस्वीरें और वीडियो 10 जून को साझा किए गए थे। इनमें से कुछ में भारतीय सैनिकों के क्षत-विक्षत शव भी दिखाई दे रहे हैं।

Galwan clash videos

इससे पहले पीएलए सैनिकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए झड़प के वीडियो पहले चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर लीक हुए थे, जिन्हें बाद में ट्विटर पर भी शेयर किया गया था।

हालांकि इस बार इन ट्विटर अकाउंट से भारतीय सेना को कमजोर स्थिति में दिखाने के लिए वीडियो को सीधे ट्विटर पर शेयर किया गया है। हालांकि ट्विटर ने उन संदिग्ध अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया है।

भारतीय सेना को निशाना बनाने वाला यह वीडियो चीन के डिजिटल वार का एक हिस्सा है। हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि लीक से पता चलता है कि गलवान से पहले की यथास्थिति पहले की तरह ही गंभीर स्तर पर बनी हुई है।

तीन साल पहले पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून 2020 को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई थी। इस भीषण झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। चीन ने 4 सैनिकों के मारे जाना कबूल किया था। हालांकि कुछ रिसर्च में इसे 40 के करीब बताया गया।

इस बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीते दिनों अपनी मंगोलिया की यात्रा के दौरान सीमा सुरक्षा को मजबूत करने का आह्वान किया। जिनपिंग ने सीमा पर तैनात सैनिकों से आह्वान किया है कि वे सीमा रक्षा और नियंत्रण में अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर देश की सरहदों पर 'फौलादी ताकत'बनाएं।

शी जिनपिंग ने गलवान हिंसा की वर्षगांठ से पहले लीक वीडियो को लेकर भारतीय सेना पर भी निशाना साधा। उन्होंने इसे एक नए दुषप्रचार का हिस्सा बताया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+