G7 Trade Ministers Meet: जापान में व्यापार मंत्रियों की अहम बैठक, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे शामिल
जापान के शहर ओसाक में जी7 देश के व्यापार मंत्रियों की अहम बैठक होने जा रही है। जिसमें जी7 के सभी सातों देशों में व्यापार को बढ़ाने में आने वाली कुछ चुनौतियों के हल करने और आगे की संभावनाओं पर चर्चा होगी। जिसमें केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दो दिन के जापान दौरे पर रहेंगे। ये बैठक 28 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक दो दिन रहेगी। जिसमें शामिल होने वाले व्यापार मंत्री जी7 देशों, कुछ अन्य आमंत्रित देशों और डब्ल्यूटीओ जैसे कुछ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
जी-7 सदस्य देशों के व्यापार मंत्री हर साल वैश्विक व्यापार और निवेश को लेकर चर्चा करते हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 28-29 अक्तूबर को जापान के ओसाका में जी-7 व्यापार मंत्रियों के समूह की बैठक में शामिल होने के लिए जापान के दौरे पर रहेंगे। केंद्र की ओर से दी गई जानकारी में बताया कि जापान जी7 की अध्यक्षता कर रहा है। जिसके तहत 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले आउटरीच कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया, चिली, इंडोनेशिया और केन्या के साथ भारत को भी आमंत्रित किया है।

इसके अलावा जापान ने डब्ल्यूटीओ, ईआरआईए और ओईसीडी जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है। बता दें कि इस वर्ष जापान ने आउटरीच कार्यक्रम के लिए समसामयिक विषयों का चयन किया है। जिसका उद्देश्य व्यापार में स्थिरता लाना है। इसके तहत पर्यावरण, विकास और डिजिटल, जिसमें डब्ल्यूटीओ एमसी 13 की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
जी7 में कौन- कौन से देश
जी-7 दुनिया के सात सबसे विकसित और औद्योगिक महाशक्तियों का संगठन है। इसे ग्रुप ऑफ सेवेन (G7) के नाम से भी जाना जाता है। इस संगठन में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम (UK), कनाडा, इटली, जर्मनी और जापान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, यूरोपीय संघ (ईयू) एक "नॉन-इन्यूमरेटेड सदस्य" है। जी7 सदस्य देशों के व्यापार मंत्री की बैठकें व्यापार और निवेश से संबंधित मौजूदा वैश्विक चुनौतियों का हल खोजने के लिए की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications