ऋषि सुनक, किशिदा, मेलोनी... G20 दिल्ली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे वर्ल्ड लीडर्स, किन नेताओं ने बनाई दूरी?
भारत की राजधानी नई दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को होने वाली G20 समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेहमानों के सुरक्षा से लेकर उनके ठहरने तक का सारा पुख्ता इंतजाम आखिरी दौर में है।
इसी दौरान G20 देशों के शीर्ष नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। वह 7 बजे तक नई दिल्ली पहुंच जाएंगे।

दिल्ली पहुंचे वर्ल्ड लीडर्स
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया। सुनक ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत आए हैं।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दिल्ली पहुंचे हैं। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के देर शाम तक भारत पहुंचने की संभावना है।
किन नेताओं ने G20 से बनाई दूरी?
शीर्ष नेताओं की बात की जाए तो पुतिन के बाद शी जिनपिंग ने जी20 सम्मेलन में शामिल होने को लेकर असमर्थता जताई थी। यह पहली बार होगा कि जब 2008 में पहले संस्करण के आयोजन के बाद से कोई चीनी राष्ट्रपति जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाएगा।
स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने घोषणा की कि उन्होंने गुरुवार को कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया और जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे। मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर इस मेगा इवेंट में शामिल नहीं होंगे। मेक्सिको प्रेसिडेंट पिछले चार सालों से जी 20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications