G 20 शिखर सम्मेलन: UK ने उठाया बड़ा कदम, ग्रीन क्लाइमेट फंड में 2 बिलियन डॉलर का देगा योगदान
जी-20 समिट के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारत में रिकॉर्ड जलवायु सहायता प्रतिबद्धता की घोषणा की। इसके तहत युनाइटेड किंगडम ग्रीन क्लाइमेट फंड को 2 बिलियन डॉलर की राशि दी जाएगी। दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा।
ग्रीन क्लाइमेट फंड में यूके ने 2 बिलियन डॉलर के योगदान का ऐलान जी-20 के समापन समारोह में किया। इस बाबत भारत में ब्रिटिश उच्चायोग की ओर से जानकारी दी गई है।

ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि दुनिया में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और इससे प्रभावित सबसे कमजोर लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 2 बिलियन डॉलर की राशि देने का ऐलान किया है।
बता दें कि सुनक इस समय भारत में हैं। वह जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। इसके बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका राजघाट पर स्वागत किया। सुनक ने भारत में पहले दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक की।
गौर करने वाली बात है कि आज सुबह ऋषि सुनक दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करने के लिए गए। दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी साथ थीं। पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने के लिए गए ऋषि सुनक का मुख्य पुजारी ने स्वागत किया और दोनों को मंदिर के भीतर पूजा करवाई। दोनों मंदिर के भीतर 45 मिनट तक रुके, यहां उन्होंने जलाभिषेक भी किया। इस दौरान मंदिर के भीतर और बाहर कड़ी सुरक्षा थी।
सुनक ने इससे पहले कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। भारत में अपने प्रवास के दौरान मंदिर जाने की भी बात कही थी। सुनक ने कहा कि मेरा पालन पोषण यहीं हुआ, मैंने हाल ही में रक्षा बंधन मनाया है। जन्माष्टमी मैं ठीक से नहीं मना पाया, जिसकी भरपाई मंदिर जाकर करने की कोशिश करूंगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications