मालाबार संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास से चिढ़े चीन ने दी जापान को धमकी, नजर आए चीनी वॉरप्‍लेन

बीजिंग। अमेरिका, भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच जारी संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास से चीन की निराशा अब साफ नजर आने लगी है। जापान के मियोका स्‍ट्रेट के ऊपर चीन के छह वॉरप्‍लेन ने उड़ान भरी है और इसके बाद चीन ने जापान को धमकी दे डाली है। चीन ने जापान को धमकाते हुए कहा है, 'उसे अब इसकी आदत डाल लेनी चाहिए।'

मालाबार संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास से छिड़े चीन ने दी जापान धमकी, जापान के आसमान पर नजर आए चीनी वॉरप्‍लेन

चीन ने अपने कदम को बताया कानूनी

जापान के रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि चीन के जियान एच-6 बॉम्‍बर्स का उड़ना असाधारण था। हालांकि इस दौरान जापान के एयरस्‍पेस का उल्‍लंघन नहीं हुआ है। चीन की नेवी और एयरफोर्स की ओर से वेस्‍टर्न पैसेफिक में कई युद्धाभ्‍यास किए गए हैं। चीन ने इन युद्धाभ्‍यासों के जरिए अपनी ताकत का एक नमूना दुनिया के सामने पेश किया है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके मिलिट्री एयरक्राफ्ट के लिए ऐसा करना पूरी तरह से कानूनी और ठीक था।

आगे भी होगा ऐसा जापान रहे तैयार

चीन की मानें तो वह आगे भी इस तरह के कई युद्धाभ्‍यास का आयोजन करता रहेगा और यह आयोजन उसकी जरूरत के हिसाब से ही होगा। चीन का मानना है कि जापान को इस बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। जापान के लिए बेहतर होगा अगर वह इसकी आदत डाल ले। मियाको स्‍ट्रेट जापान के मियाको और ओकिनावा के बीच स्थित है। यह ताइवान के उत्‍तर-पश्चिम में स्थित है। ताइवान को चीन अपना हिस्‍सा बताता है जबकि ताइवान खुद को एक आजाद देश बताता है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय की ओर से भी कहा गया है कि चीन के बॉम्‍बर्स उसके एयरस्‍पेस से थोड़ी ही दूर पर उड़े हैं और ताइवान ने करीब से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+