17 सेकेंड में पूरी बीयर की बोतल गटक गए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल, वायरल VIDEO ने काटा गदर
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हमेशा किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में बने ही रहते हैं। एक बार फिर से इमैनुएल चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वह 17 सेकेंड में पूरी बीयर की बोतल पीने के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक क्लब के अंदर बीयर पीते हुए दिख रहे हैं। वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुश्किल में पड़ गए हैं। विपक्षी दलों ने उन पर नशे का प्रचार करने का आरोप लगाया है।

दरअसल मैक्रों टूलूज रग्बी खिलाड़ियों के साथ स्टेड डी फ्रांस में शीर्ष 14 चैम्पियनशिप फाइनल जीतने के जश्न में शामिल हुए थे। टीम के चेंजिग रूम में चल रहे जश्न के दौरान उन्हें एक एक लोकप्रिय बीयर ब्रांड- कोरोना की बोलत ऑफर की गई।
Recommended Video
जिसके बाद प्रेसिडेंट मैक्रों बोलत को उठाते हैं और मात्र 17 सेकेंड में बोतल को खाली कर देते हैं। इस देखकर वीआईपी स्टैंड में मौजूद खिलाड़ी और अन्य टीम के लोग उत्साह में चिल्लाने लगते हैं। अब मैक्रों के इस वीडियो पर बवाल मच गया है।
ग्रीन पार्टी के एक सांसद सैंड्रिन रूसो ने ट्वीट कर लिखा कि, यह राजनीतिक नेतृत्व द्वारा मर्दानगी का भौंडा प्रदर्शन है। वहीं कई नेता मैक्रों के समर्थन में आगे आए हैं। एमपी जीन-रेने कैजेनेउवे ने कहा कि,एक राष्ट्रपति जो 23 खिलाड़ियों की खुशी में हिस्सा ले रहे हैं और उनकी परंपराओं में शरीक हुए हैं। बस इतना ही।
बता दें कि, मैक्रों फ्रांस के शराब उद्योग के प्रबल समर्थक रहे हैं। उन्होंने एक बार दावा किया था कि वह नियमित रूप से दोपहर के भोजन में एक गिलास शराब पीते हैं और एक गिलास शाम को। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, राष्ट्रपति एक रोल मॉडल हैं और उन्हें देश के लोगों के साथ उदाहरण पेश करना चाहिए और स्वस्थ जीवनशैली और खानपान की आदतों को बढ़ावा देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications