फ्रांसीसी बलों को मिली बड़ी सफलता, अलकायदा कमांडर समेत 5 आतंकी किए ढेर

पेरिस। फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने उत्तरी अफ्रीका के माली में अल-कायदा से जुड़े एक जिहादी कमांडर बाह अग मूसा को मार गिराया है। 10 नवंबर को फ्रांस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। फ्रांस के रक्षामंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हाल के कुछ हफ्तों में माली में फ्रांसीसी सुरक्षा बलों की कई कार्रवाई में कई संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मूसा संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध सूची में शामिल था।

 French forces killed senior al Qaeda North Africa operative in Mali

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पार्टी के हवाले से कहा, मंगलवार को चलाए गए अभियान में आरवीआईएम इस्लामिक कट्टरपंथी समूह के सैन्य प्रमुख बाह अग मूसा को मार गिराया गया। फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने पूर्वी माली में पहले ड्रोन के जरिए जिहादी कमांडर बाह अग मूसा के ट्रक की पहचान की और फिर हेलिकॉप्‍टर से हमला किया। इसके बाग 15 फ्रांसीसी कमांडो को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां से उन्‍होंने ट्रक सवार सभी 5 आतंकियों के मारे जाने के पुष्टि की।

संगठन संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल है। वह माली और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बलों पर कई हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। माली में 2013 से ही हजारों फ्रांसीसी सैनिक तैनात हैं। ये सैनिक इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। करीब पांच महीने पहले फ्रांसीसी सैन्य बलों ने उत्तरी माली में अलकायदा इन इस्लामिक मगरिब (एएक्यूएमआइ) के प्रमुख अब्देलमलेक द्रोकदल को मार गिराया था।

तब फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा था कि तीन जून को फ्रांसीसी सैन्य बलों ने उत्तरी माली में एक ऑपरेशन के दौरान एक्यूएमआइ के प्रमुख और उसके कई करीबी सहयोगियों को मार गिराया। माली में इस ऑपरेशन के दौरान इस्लामिक स्टेट ग्रुप के एक सीनियर कमांडर को दबोच लिया गया। फ्रांस साहेल क्षेत्र में आतंकवाद से निपटने के लिए 2014 से विशेष सैन्य अभियान चला रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+