लव मेकिंग करते समय खाई में गिरकर फ्रेंच कपल की मौत
लंदन। ब्रिटिश न्यूजपेपर द इंडिपेंडेंट के मुताबिक एक फ्रेंच कपल की उस समय मौत हो गई है जब वह इंग्लिश चैनल के मशहूर और एतिहासिक शोजी द्वीप के एक किले की दीवार पर अंतरग संबंध बना रहे हैं। यह कपल इसी दौरान 40 फीट गहरी खाई में गिर गया।

इन दोनों की डेडबॉडीज बरामद कर ली गई हैं और इनके परिवारवालों को खबर दे दी गई है। वहीं एक और ब्रिटिश न्यूज पेपर ने फ्रेंच ल फिगारो समाचार पत्र के हवाले से कहा कि पुलिस ने संदेह जताया है कि दोनों किले की चहारदीवारी पर अंतरंग संबंध बना रहे होंगे, जिस दौरान वे गलती से फिसलकर खाई में जा गिरे होंगे।
उनके कपड़े किले की दीवार पर पाए गए। प्रेमी जोड़े की उम्र 30 साल के आसपास और वे फ्रांस के नॉरमैंडी क्षेत्र के रहने वाले थे।
जहां लड़के की डेडबॉडी खाई से मिली है तो वहीं लड़की की डेडबॉडी गहरे पानी से पुलिस ने बरामद की है। जिस किले में यह घटना हुई है उसे नेपोलियन तृतीय ने 1859 में बनवाया था। इसके बाद फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के समय यहां पर 300 जर्मन और ऑस्ट्रियन कैदियों को रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications