फ्रांस के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, हमने सीरिया के खिलाफ युद्ध का ऐलान नहीं किया

नई दिल्ली। सीरिया के रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया और कहा कि इसमे फ्रांस और ब्रिटेन उनके साथ हैं, उसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन ने कहा कि फ्रांस का सीरिया में एयर स्ट्राइक सीरिया के खिलाफ युद्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने ट्रंप को इस बात के लिए सहमत किया था कि वह लंबे समय तक सीरिया के विवाद में सुलझाने के लिए बने रहे, फ्रांस ने सीरिया के खिलाफ युद्ध का ऐलान नहीं किया है।

france

मैक्रोन ने कहा कि हमने सीरिया में बसर अल असद के खिलाफ युद्ध का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह हस्तक्षेप अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों को यह अपील करने के लिए किया गया है कि कूटनीतिक तरीके से सात साल से चल रहे इस भीषण युद्ध को रोकने में अपनी भूमिका निभाएं। हमने सीरिया के खिलाफ युद्ध का ऐलान नहीं किया है। मैक्रोन ने यह बयान एक टीवी इंटरव्यू के दौरान दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि यह जरूरी था कि हम इस बात का संदेश दें कि रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल आम लोगों पर नहीं किया जा सकता है और जो ऐसा करेगा उसे इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।

शनिवार को मित्र देशों ने सीरिया पर एयर स्ट्राइक का ऐलान किया था, जिसकी आधिकारिक घोषणा खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया था। मैक्रोन ने कहा कि मैं आपको यह समझाना चाहता हूं कि हम इस मामले में पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय मानकों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन सीरिया में एक निश्चत जगह पर ही यह एयर स्ट्राइक कर रहे हैं, जहां पर रासायनिक हथियार इस्तेमाल होते हैं, यह ऑपरेशन काफी सफलतापूर्वक चल रहा है।

सीरिया पर एयर स्ट्राइक को सही ठहराते हुए मैक्रोन ने कहा कि हालांकि यूएन ने इसकी इजाजत नहीं दी है, लेकिन फिर भी यह स्ट्राइक कानूनी है क्योंकि 2013 के प्रस्ताव के अनुसार सीरिया को अपने रासायनिक हथियारों को नष्ट करनाथा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। मैक्रोन ने कहा कि 10 दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि हमे सीरिया विवाद से पूरी तरह से अलग हो जाना चाहिए, लेकिन हम उन्हे इस बात के लिलए राजी करने में सफल हुए कि इस मुद्दे से लंबे समय तक जुड़े रहना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+