Gabriel Attal: फ्रांस के पहले समलैंगिक और सबसे युवा प्रधानमंत्री बने ग्रेबियल अटल, जानें इनके बारे में सबकुछ
फ्रांस में 34 वर्षीय गेब्रियल अटल को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। फ्रांसीसी नेता इमैनुएल मैक्रॉन ने अपने राष्ट्रपति पद को नई गति देने के लिए ये फैसला किया। इससे पहले एलिजाबेध बॉर्न ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
गेब्रियल अटल फ्रांस में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री भी हैं। इससे पहले कई दिनों की अटकलों के बाद, मैक्रॉन ने सोमवार देर रात 62 वर्षीय एलिज़ाबेथ बोर्न का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

गेब्रियल अटल इमैनुएल मैक्रॉन के करीबी सहयोगी हैं जो कोविड महामारी के दौरान सरकार के प्रवक्ता थे। इसके बाद उन्हें देश का शिक्षा मंत्री बनाया गया था। हाल के जनमत सर्वेक्षणों में वह देश के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से उभरे हैं। अटल ने रेडियो शो और संसद में सहजता से काम करने वाले एक समझदार मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
फ्रांस के सांसद पैट्रिक विग्नल ने कहा, वह फ्रांस के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री होंगे और खुले तौर पर समलैंगिक होने वाले पहले व्यक्ति होंगे। उन्होंने कहा कि गेब्रियल अटल 2017 के मैक्रॉन की तरह हैं क्योंकि जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पदभार संभाला था तो वह आधुनिक फ्रांस में सबसे कम उम्र के नेता थे।
फ्रांस में यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों साल के अंत में होने वाले यूरोपीय चुनावों से पहले अपनी शीर्ष टीम में फेरबदल करने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल कई सर्वे में मैक्रों अपने प्रतिद्वंदी मरीन ली पेन से काफी पीछे चल रहे हैं। ऐसे में यूरोपीय संसद चुनावों से पहले अपने दूसरे जनादेश में नई जान फूंकना चाहते हैं।
एलिजाबेथ बॉर्न मई 2022 में देश के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनी गई थीं। वे लगभग दो साल तक इस पद पर थीं। इस पद पर पहुंचने वाली वह फ्रांस की दूसरी महिला प्रधानमंत्री थीं। एलिजाबेथ ने इमिग्रेशन के मुद्दे पर राजनीतिक तनाव बढ़ने की वजह से इस्तीफा दिया।












Click it and Unblock the Notifications