फ्रांस में तेल की कीमतों के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर, 400 प्रदर्शनकारी घायल

पेरिस। फ्रांस में तेल की कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरों हजारों लोगों पर पुलिसबल प्रयोग किया गया, जिसमें कम से कम 400 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। मीडिया के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों पर चाकू का इस्तेमाल किया गया है। घायल हुए लोगों में 14 की गंभीर स्थिति बताई जा रही हैं। फ्रांस में लगातार दूसरे दिन तेल की कीमतों के विरोध में लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। इससे पहले शनिवार को एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

फ्रांस में तेल की कीमतों के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफर कास्टनर ने कहा कि करीब 409 लोग घायल हुए हैं और 157 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फ्रांस की सड़कों पर शनिवार को करीब 2,90,000 लोग राष्ट्रपति इमेन्युअल मैक्रों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने उतरे थे, जिसके बाद रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहा।

फ्रांस के गृहमंत्री ने कहा कि ने आरटीएल रेडियो से कहा कि प्रदर्शन की पिछली रात बैचेन करने वाली थी, जिसमें झड़पें, छेड़खानी और चाकूओं से हमला हुआ है। राष्ट्रपति के खिलाफ बाहर निकले सभी प्रदर्शनकारियों ने पीले रंग का जैकेट पहन रखी था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने शराब पी रखी और बहुत बेवकूफी भरे व्यवहार कर रहे थे।

फ्रांस के गृहमंत्री ने कहा कि रविवार को देश के अलग-अलग करीब 150 जगहों पर प्रदर्शन हुए। फ्रांस की जनता पिछले एक साल से बढ़ती तेल की कीमतों से परेशान है। शनिवार को फ्रांस में 2,000 से ज्यादा जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।

ये भी पढ़ें: प्रथम विश्वयुद्ध खत्म होने के सौ साल पूरे होने पर पेरिस में जुटे दुनियाभर के नेता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+