कोरोना वायरस का कहर जारी, फ्रांस ने हेल्थ इमरजेंसी को 24 जुलाई तक बढ़ाया
नई दिल्ली। दुनियाभर में लोग कोरोना वायरस के चपेट में हैं। कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। दुनियाभर में कोरोना करीब 2 लाख 38 हजार लोग कोरोना की वजह से मारे गए हैं। वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 33 लाख 86 हजार से अधिक हो चुका है। 10 लाख 75 हजार से अधिक लोग स्वस्थ भी हुए। फ्रांस ने कोरोना के बढ़ते मामले और संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए हेल्थ इमरजेंसी को 2 महीने के लिए बढ़ा दिया है।

फ्रां, में कोरोना वायरस से 166 और लोगों की मृत्यु हो गई है। यहां कोरोना संक्रमण के कारण मरने वाली की तादात बढ़कर 24460 हो गई है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिनवार को जानकारी देते हुए कहा कि कोविड 19 के कारण देश में एक मार्च से लेकर अब तक 24760 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 15487 लोगों की मौत अलग-अलग अस्पतालों में और 9273 लोगों की मौत नर्सिंग होम में हुई है। हालात दो देखते हुए देश में हेल्थ इमरजेंसी को 24 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को कोरोना को महामारी घोषित कर दिया। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में 33 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं फ्रांस में अब तक एक लाख 67 हजार 303 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है।












Click it and Unblock the Notifications