ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला, इराक में सैन्य अड्डे पर फिर दागीं 4 मिसाइलें

Recommended Video

    Iran का America पर फिर Attack, Iraq में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर दागे 8 Rockets | वनइंडिया हिंदी

    बगदाद। कुद्स सेना के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान अमेरिका के इराक स्थित सेना बेस पर लगातार मिसाइल हमला कर रहा है। ईरान ने रविवार को अमेरिका पर फिर से बड़ा मिसाइल हमला किया है। उसने इराक में सैन्य अड्डे पर 4 मिसाइलें दागीं हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, हमले में कितनी जनहानि हुई है।

    Four rockets hit Iraq airbase hosting US troops iran

    न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक इराक के अल-बलाद एयरबेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरान ने 8 रॉकेट दागे हैं, जिसमें 4 लोग जख्मी हो गए हैं। अल-बलाद एयरबेस इराक के एफ-16 लड़ाकू विमानों का मुख्य एयरबेस है। मिलिट्री सूत्रों ने एएफपी को बताया कि इस बेस पर अमेरिकी एयरफोर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स का छोटा दस्ता है। लेकिन अधिकतर को पिछले दो हफ्ते से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण वहां से हटा लिया गया है।

    वहीं ईरानी गार्ड का कहना है कि उनके 8 जनवरी के हमले का मकसद किसी अमेरिकी सैनिक को मारना नहीं था। उधर, इस मिसाइल हमले के बीच यूक्रेन का एक विमान क्रैश हो गया था जिसमें 176 यात्रियों की मौत हो गई थी। शुरुआत में ईरान इस बात से इनकार करता रहा कि उसके मिसाइल से विमान हादसा हुआ है, लेकिन बाद में उसने कहा कि दुर्भाग्यवश यह हादसा उनकी मिसाइल से हुआ है।

    ईरान के यह स्वीकार किए जाने कि यूक्रेन का विमान उसकी मिसाइल से गिरा है। जिसके बाद तेहरान की सड़कों पर लोग सुप्रीम लीडर अयातोल्ला अली खामेनेई के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। उनकी मांग है कि खामेनेई से उनका पद वापस लिया जाए। इस विमान हादसे में अधिकांश यात्री ईरान और कनाडा के थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+