पोलियो से उभर नहीं पा रहा पाकिस्तान, चार और नए मामले आए सामने, अब तक मिले 37 मरीज

Pakistan Polio Cases: 2024 तक पाकिस्तान पोलियो वायरस संक्रमण से अब तक उभर नहीं पाया है। हाल ही में पाकिस्तान में चार नए मामले सामने आए। इसी के साथ ही, पाकिस्तान में इस साल पोलियों संक्रमण के मामले बढ़कर 37 हो गए हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस्लामाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में पोलियो उन्मूलन ने नए 4 मामलों की पुष्टि की है।

खबर के मुताबिक, यह चार नए मामले बच्चों में जंगली पोलियोवायरस टाइप-1 की पुष्टि हुई है। इन मामलों में बलूचिस्तान के तीन और खैबर पख्तूनख्वा का एक बच्चा शामिल है। पोलियों से प्रभावित बच्चों में पिशिन की एक लड़की, बलूचिस्तान के चमन और नोशकी के दो लड़के और खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत जिले की एक लड़की शामिल है।

Pakistan Polio Cases

अधिकारी ने बताया कि नोशकी और लक्की मरवत से इस साल रिपोर्ट किए गए ये पहले मामले हैं। इससे पहले, चमन और पिशिन में इस साल की शुरुआत में एक-एक मामला सामने आया था। पाकिस्तान में अब तक पोलियो के 37 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20 बलूचिस्तान में, 10 सिंध में, पांच खैबर पख्तूनख्वा में और एक-एक पंजाब और इस्लामाबाद में पाए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इन मामलों पर फिलहाल जेनेटिक सीक्वेंसिंग की जा रही है। बता दें, 2023 और 2024 की शुरुआत में बलूचिस्तान और दक्षिणी खैबर पख्तूनख्वा में पोलियोवायरस के खिलाफ़ लड़ाई में बाधाएं आईं। स्थानीय विरोध, असुरक्षा और सामुदायिक बहिष्कार के कारण टीकाकरण के प्रयास बाधित हुए।

नोशकी अफगानिस्तान की सीमा के पास स्थित है और क्वेटा और मस्तंग जिलों के साथ सीमा साझा करता है। हाल के महीनों में इन क्षेत्रों में WPV1 के लिए सकारात्मक पर्यावरणीय नमूने देखे गए हैं, जो वायरस के प्रसार का संकेत देते हैं। इसी तरह, लक्की मरवत ने भी कई सकारात्मक पर्यावरणीय नमूनों की सूचना दी है।

आगामी टीकाकरण अभियान
राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान 28 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस पहल का लक्ष्य पांच साल से कम उम्र के 45 मिलियन से अधिक बच्चों को लकवाग्रस्त पोलियो से बचाना है। यह प्रयास पूरे देश में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+