दलेर मेहंदी के गाने पर चार विदेशी भइयों ने किया डांस, जमकर वायरल हो रहा VIDEO

नई दिल्ली: अपने अंदर छिपी हुई कला को लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतरीन जरिया है। कई लोग अपने डांस, सिंगिंग और स्टंट वीडियो लगातार सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डालते हैं और वो तेजी से वायरल भी हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही अमेरिका के चार लड़के भी कर रहे हैं, जिनका एक डांस वीडियो इंडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

'द विलियम्स फैमिली' ने बनाया वीडियो

'द विलियम्स फैमिली' ने बनाया वीडियो

दरअसल चार विदेश लड़कों ने इंस्टाग्राम पर द विलियम्स फैमिली (thewilliamsfam) नाम से पेज बना रखा है। खास बात ये हैं कि ये चारों भाई हैं। हाल ही में उन्होंने दलेर मेहंदी के 'तुनक-तुनक तुन' गाने पर डांस किया था, जो तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक इस वीडियो पर 40 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसको लाइक किया है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि ये गाना बहुत सही है, क्या आपने कभी इसे सुना है? कोरियोग्राफी जरूर सीखें।

इंग्लिश गानों पर फोकस

वैसे देखा जाए तो ये ग्रुप इंग्लिश गानों पर ज्यादा वीडियो बनाता है। अब जब उन्होंने भारतीय गाने को चुना, तो उनका वीडियो भारत मे जबरदस्त हिट हुआ। वीडियो में चारों भाई सिंपल डांस स्टेप कर रहे हैं, जबकि पीछे 'तुनक-तुनक तुन' गाना चल रहा है। अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आपको भी 90 का दशक याद आ जाएगा।

11 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स

11 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स

thewilliamsfam ग्रुप सोशल मीडिया पर काफी हिट है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही इसके 11 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। चारों भाई एक गाने पर 15-60 सेकेंड का वीडियो बनाते हैं और फिर उसे अपलोड करते हैं। पहले ये टिकटॉक पर भी काफी सक्रिय थे, लेकिन अब टिकटॉक बैन होने के बाद इंस्टाग्राम पर ही वीडियो अपलोड करते हैं। चारों की जोड़ी अमेरिका गाट टैलेंट समेत कई रियालिटी शो में जलवा दिखा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+