‘बाइडेन का बेटा क्यों बच गया?', हंटर बाइडेन के स्कैंडल पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने जो बिडेन और उनके बेटे हंटर डोनाल्ड ट्रम्प की निंदा की, उन्होंने कहा कि वह चुनावी राजनीति का शिकार हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि हंटर पर कार्रवाई क्यो नहीं हो रही है?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मंगलवार को मैनहट्टन की अदालत में पेश किया गया। उन पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहा है।
डोनाल्ड ट्रम्प पर 34 आरोप लगाए गए हैं। उन्हें पेशी से पहले मैनहैटन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने किसी भी प्रकार के अपराध से इनकार कर दिया। इसके बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
अदालत से आने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके बेटे हंटर बाइडेन पर भी निशाना साधा। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "हंटर बाइडेन का लैपटॉप बाइडेन परिवार को अपराधियों के रूप में उजागर करता है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चुनावी रणनीतिकारों के अनुसार चुनाव परिणाम में महज 17 अंकों का अंतर आया था। हमें उससे बहुत कम की आवश्यकता है। यह हमारे पक्ष में होता क्योंकि हमारा देश नरक में जा रहा है।
आपको बता दें कि हंटर बाइडेन अपने पिता के राष्ट्रपति बनने के बाद से लगातार विवादों में चल रहे हैं। उनके लैपटॉप से मिले डेटा से पता चलता है कि उन्होंने नवंबर 2018 से मार्च 2019 के बीच में हंटर ने लगभग 30 हजार डॉलर रुपए एस्कॉर्ट पर उड़ाए।
इतना ही नहीं कई तस्वीरें और वीडियो ऐसे भी हैं, जिसमें हंटर लड़कियों को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जा रहे हैं, जो एक संभावित फेडरल अपराध है। इसके अलावा हंटर बाइडेन का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वे ड्रग्स को एक मशीन पर रख कर तौलते हुए दिख रहे थे।
डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों का आरोप है कि महज आरोपों के चलते जब पूर्व राष्ट्रपति कोर्ट में पेश हो सकते हैं तो फिर हंटर बाइडेन अब तक कैसे बचे हुए हैं?












Click it and Unblock the Notifications