प्रदर्शन के दौरान इमरान खान के समर्थकों ने की लूटपाट, चुरा ले गए मोर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे उनके समर्थकों ने की लूटपाट, चुरा ले गए मोर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के खिलाफ उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान इमरान खान के समर्थकों ने लाहौर स्थित कॉर्प कमांडर हाउस से मोर समेत तमाम सामान चुरा लिया।
इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है एक व्यक्ति हाथ में मोर लिए है। उसका कहना है कि मैंने यह मोर इसलिए लिया है क्योंकि यह आवाम के पैसों से खरीदा गया है।
प्रदर्शनकारियों ने बिल्डिंग पर पत्थरबाजी भी की और घर के अंदर से सामान लूटने के बाद उसे बाहर लाए और उसे आग लगा दिया। बता दें कि इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो ने 1 मई को गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
इमरान खान की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनके समर्थक सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में लोग इमरान खान की गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में धारा 144 को लगा दिया गया
प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में लाहौर स्थित कॉर्प्स कमांडर के घर में घुस गए। ये लोग रावलपिंडी में सेना के हेडक्वार्टर में घुस गए और यहां लूटपाट की।
कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कहा था इमरान खान को ना छेड़ना। इमरान खान की पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक वी़डियो को शेयर किया गया है जिसमे बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरकर इमरान खान की रिहाई की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications