इमरान खान का दावा मेरी हत्या की साजिश रची गई, पर्दाफाश के लिए मैंने एक वीडियो बना रखा है
इस्लामाबाद, 15 मई। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए दाा किया है कि पाकिस्तान और विदेश में मेरी हत्या की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि मुझे इस षड़यंत्र की जानकारी थी, मैंने एक वीडियो भी इस बाबत रिकॉर्ड किया है, जिसमे मैंने हर किसी के नाम का खुलासा किया है। अगर मैं मर जाता हूं तो यह वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा। बता दें कि अप्रैल माह में इमरान खान प्रधानमंत्री पद जाने से पहले इमरान खान ने दावा किया था कि उनकी जिंदगी खतरे में हैं।

गौर करने वाली बात है कि इमरान खान को पिछले महीने विश्वास मत के दौरान वोटिंग करके सत्ता से बाहर किया गया है। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसे इमरान खान गिरा नहीं सके। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव अमेरिका के इशारे पर लाया गया है और अमेरिका पाकिस्तान के स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सत्ता से हटाने की योजना बना रहा था जिसमे वह सफल हुआ। सत्ता से बाहर होने के बाद इमरान खान कई जनसभाएं कर चुके हैं, पाकिस्तान के अलग-अलग शहरो में वह रैलियां कर चुके हैं और इस दौरान वह नई सरकार पर भ्रष्टाचार और गद्दारी के आरोप लगाते हैं।
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इमरान खान अब अपनी हत्या की फर्जी खबर के साथ सामने आए हैं, जिससे वह आम लोगों की सहानुभूति हासिल कर सके। इस आदमी ने सत्ता में चार साल रहने के बाद भी कुछ नहीं सीख सका। अब वह कह रहे हैं कि अमेरिका और अन्य कुछ लोग उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं, पाकिस्तान की राजनीति में इस व्यक्ति के लिए कोई जगह नहीं है। बता दें कि पाकिस्तान में अगले साल चुनाव होना है, ऐसे में इमरान खान एक के बाद एक रैली करके अपनी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। वह लगातार रैली कर रहे हैं, इंटरव्यू दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि परमाणु बम गिराना बेहतर होता बजाए चोरों को सत्ता की चाभी देना












Click it and Unblock the Notifications