'हिन्दुस्तानी टीवी पर उड़ता है पाकिस्तान का मजाक', इमरान बोले, वो सोचते हैं, एक दिन PAK भारत में मिल जाएगा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भारतीय विदेश नीति की तारीफ कर लगातार अपनी सेना का मजाक बनाते रहते हैं और उनके खिलाफ पाकिस्तान में 80 से ज्यादा मुकदमे किए गये हैं।

IMRAN KHAN

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो हाल के दिनों में भारतीय विदेश नीति की तारीफ करते नहीं अघाते थे, और जिन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक बयान को अपने बयान में प्रोजेक्टर पर चला दिया था, उन्होंने अब भारत को दो टुकड़ों (भारत और पाकिस्तान) में विभाजित करने वाले दो-राष्ट्र सिद्धांत के बारे में बात करते हुए कहा है, कि भारतीयों को हमेशा उम्मीद रहती है, कि पाकिस्तान का भारत में विलय हो जाएगा।

इमरान खान ने क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, कि "जब पाकिस्तान बनाया गया था, तो मुस्लिम समुदाय के बीच क्या डर था? भारत में नेता दावा कर रहे थे, कि पाकिस्तान अपने दम पर अस्तित्व में नहीं रह सकता है और अंततः पाकिस्तान का फिर से भारत में विलय हो जाएगा। यह शुरू से ही भारत का मकसद था।" रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने एक सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही हैं। माना जा रहा है, कि इमरान खान ने टू नेशन थ्योरी का जिक्र कर एक बार फिर से मुस्लिम कार्ड खेला है और 'पाकिस्तानी देशभक्ति कार्ड' के जरिए अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की कोशिश की है। इमरान खान ने टू नेशन थ्योरी को मुस्लिम अस्मिता के साथ भी जोड़ने की कोशिश की है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता ने कहा, कि "हमने अपनी सुरक्षा पर इतना जोर क्यों दिया? गंभीर आर्थिक संकट के बावजूद हमने सेना क्यों रखी? और फिर पाकिस्तानी सेना ने हमें विश्वास दिलाया कि वह हमारी रक्षा कर सकती है।"

निशाने पर पाकिस्तानी सेना

Recommended Video

    Imran Khan Pakistan News: इमरान खान पर फिर FIR, 11 महीनों में कितने मामले दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    इमरान खान ने पाकिस्तान की सेना पर सीधे तौर पर निशाना साधा है और उन्होंने इशारों-इशारों में देश की दुर्गति के लिए सेना को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की है। इमरान खान ने आगे कहा, कि "पाकिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बनाया गया था, जहां रियासत-ए-मदीना के सिद्धांत मौजूद होंगे। उस युग का सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत 'कानून का शासन' था। लेकिन, पाकिस्तान में कभी भी न्याय और शासन व्यवस्था की स्थापना नहीं हो पाई।" इमरान खान ने कहा, कि "इस देश के बच्चों के मुस्तकबिल में कुछ नहीं है। हिन्दुस्तान के टीवी पर देखें, किस तरह से पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जाता है।" इमरान खान ने कहा, कि "हिन्दुस्तान में टीवी पर खुशी से बता रहे हैं, कि पाकिस्तान तबाही की तरफ जा रहा है।" आपको बता दें, कि हाल के दिनों में, प्रतिबंधों के बीच रूस से सस्ती दर पर तेल खरीदने के बाद इमरान खान ने भारतीय विदेश नीति की सराहना की थी। वहीं, पाकिस्तान बेहद खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है और देश 1.1 अरब डॉलर के आईएमएफ लोन के लिए हाथ-पांव मार रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+