पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक का कोरोना से निधन
इस्लामाबाद, 24 फरवरी: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सीनियर लीडर और पूर्व सीनेटर अब्दुल रहमान मलिक का बुधवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं की वजह से निधन हो गया। मलिक 70 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। मलिक इस साल जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और उनको लगातार सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मलिक पिछले काफी समय से आईसीयू में भर्ती थे।
Recommended Video

पूर्व सीनेटर अब्दुल रहमान मलिक को इस महीने की शुरुआत से ही जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। मलिक के प्रवक्ता रियाज अली तुरी ने बुधवार को ट्वीट किया, 'यह सूचित करते हुए दुख हो रहा है कि पूर्व गृह मंत्री और पीपीपी के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहमान मलिक का निधन हो गया है। 1 फरवरी को पीपीपी सीनेटर सेहर कामरान ने बताया था कि रहमान मलिक की तबीयत बिगड़ गई है जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दिवंगत रहमान मलिक ने कराची यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की थी।
राजनीति में आने से पहले मलिक पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) में बतौर विशेष एजेंट कार्य कर रहे थे। रहमान मलिक को वर्ष 1993 में उन्हें पदोन्नति देकर अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया था। मलिक वर्ष 2004 से 2007 तक दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के सुरक्षा प्रमुख रहे। वर्ष 2008 में तत्कालीन प्रधानमंत्री युसूफ गिलानी ने उन्हें गृह मंत्री नियुक्ति किया था।
रहमान मलिक 26/11 के हमले के समय पाकिस्तान के गृहमंत्री थे। अपने शासन के दौरान पाकिस्तान सरकार की ओर से उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक सितारा-ए-शुजात से भी सम्मानित किया गया था। राजनेता के निधन की खबर पर पाकिस्तान में राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी ने मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इमरान खान की ओर से एक बयान जारी कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई है। गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि वह इस खबर से दुखी हैं और उन्होंने परिवार का दर्द साझा किया।












Click it and Unblock the Notifications