पूर्व NFL स्टार ओजे सिम्पसन का कैंसर से निधन, एक्स वाइफ मर्डर केस में सुर्खियों में थे छाए

Orenthal James Simpson Died: लास वेगास में पूर्व अमेरिकी फुटबॉल स्टार और अभिनेता ओरेंथल जेम्स सिम्पसन का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जेम्स लंबे वक्त से कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

द सिम्पसन परिवार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि 10 अप्रैल को पिता ओरेंथल जेम्स सिम्पसन का कैंसर से लड़ते हुए निधन हो गया। वह अपने बच्चों और पोते-पोतियों से घिरे हुए थे। परिवर्तन के इस समय के दौरान, उनका परिवार आपसे अनुरोध करता है कि कृपया गोपनीयता और अनुग्रह के लिए उनकी इच्छाओं का सम्मान करें।

Orenthal James Simpson

ओजे सिम्पसन कौन थे?
ओजे सिम्पसन का जन्म 9 जुलाई 1947 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। जब वह दो साल के थे, तो उन्हें रिकेट्स हो गया, लेकिन पांच साल की उम्र में वह ठीक हो गए। सिम्पसन को 1960 और 1970 के दशक के सर्वश्रेष्ठ और सबसे लोकप्रिय एथलीटों में से एक माना जाने लगा। फुटबॉल छोड़ने के बाद भी, वह हॉलीवुड में एक सच्चे ए-लिस्ट स्टार थे, जो कई फिल्मों और टेलीविजन सीरीज में दिखाई दिए। वह लंबे समय तक हर्ट्ज के प्रवक्ता और चेहरा होने के लिए भी प्रसिद्ध थे।

एक्स वाइफ और दोस्त के मर्डर में सुर्खियों में छाए
सिम्पसन एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के मुकदमे से सुर्खियों में छाए थे। जिसे अमेरिकी मीडिया ने उस 'सदी का अहम मुकदमा' करार दिया। उन्हें 1995 में लॉस एंजिल्स में अपनी एक्स वाइफ निकोल ब्राउन और उसके दोस्त रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के मुकदमे से बरी कर दिया गया था। हालांकि, एक दीवानी मुकदमे में उन्हें अपनी पूर्व पत्नी की मौत के लिए जिम्मेदार पाया गया। 2008 में सशस्त्र डकैती और लास वेगास के एक होटल में बंदूक की नोक पर दो स्पोट्स डीलरों के अपहरण के 12 मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्होंने नेवादा जेल में नौ साल की सजा काटी।

सिम्पसन को प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था
फरवरी में, लास वेगास के एक स्थानीय समाचार स्टेशन ने बताया कि सिम्पसन को प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था और वह कीमोथेरेपी ले रहे थे। पिछले साल मई में, सिम्पसन ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके घोषणा की थी कि उन्हें कैंसर का पता चला है और उन्होंने नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए औषधीय मारिजुआना का इस्तेमाल किया है। उन्होंने लिखा था कि मुझे पूरी कीमो प्रक्रिया करनी पड़ी... मैंने दिन में दो कश पीना शुरू कर दिया, और मुझे केवल दो बार मतली हुई। मैं कीमो से गुजर चुका हूं। उन्होंने आगे कहा, "मैं अब स्वस्थ हूं। ऐसा लग रहा है कि मैंने इसे हरा दिया है। मैं इससे खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+