रेहम-इमरान का हो गया है तलाक लेकिन कोई 'तब्दीली' नहीं

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान से अलग होने के बावजूद रेहम खान लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। तलाक होने के बाद भी उनका कोई ना कोई कनेक्शन इमरान खान से जुड़ ही जाता है।

अब उनका नया टॉक शो ही ले लीजिये जो कि इन दिनों पाक मीडिया में सुर्खियां बना हुआ है। दरअसल रेहम खान ने अपना एक टीवी टॉक शो शुरू किया है जिसका नाम है 'तब्दीली'। जिसमें इंसान के रूख के बारे में बताया जा रहा है, इसके प्रोमो में कहा गया है कि इंसान कपड़े चेंज करता है, लुक बदलता है लेकिन उसके नेचर में तो कोई चेंज आता नहीं है मतलब उसमें कोई तब्दीली नहीं होती है।

दिलचस्प यह है कि पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पीटीआई का स्लोगन भी तब्दीली से जुड़ा हुआ है। इमरान की रैलियों में नारे लगते हैं, तब्दीली आ नहीं रही, तब्दीली आ गई है। इसी कारण इन दिनों रेहम खान सोशल मीडिया में छायी हुई हैं।

The official page for the new show

Posted by Reham Khan on Monday, December 14, 2015

मालूम हो कि मात्र दस महीनों में ही रेहम खान ने इमरान से तलाक ले लिया। इसके पीछे कारण दोनों के बीच में तारतम्य ना होना बताया गया था। इमरान ने इससे पहले इंग्लैड की जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ निकाह किया था, जो शादी के नौ साल बाद तलाक में तब्दील हो गया। रेहम ने भी इमरान से पहले एक और निकाह किया था और उनके तीन बच्चे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+