Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Italy News: इटली के पूर्व PM सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन, क्या नाबालिग क्या महिलाएं... किसी को नहीं छोड़ा

बर्लुस्कोनी को इटली में मीडिया टायकून भी कहा जाता है। 2017 में उन्होंने दावा किया था कि वो एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। हालांकि, उस वक्त उन पर कई सेक्स स्कैंडल्स में शामिल होने के आरोप थे।

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का देहांत हो गया है। वे 86 वर्ष के थे। उन्होंने 1994 से 1995, 2001 से 2006 और 2008 से 2011 तक चार बार में इटली के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

बर्लुस्कोनी हालिया वर्षों में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते रहे हैं। 2020 में वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इससे पहले उन्हें अप्रैल में भी सांस संबंधी दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Silvio Berlusconi died

वर्तमान में वो कुछ बीमारियों से ग्रसित थे। वह 9 सालों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। वे फेफड़ों का इलाज करा रहे थे। पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी को द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इटली का सबसे विवादित नेता कहा जाता है।

बर्लुस्कोनी का नाम सेक्स वर्कर के साथ स्कैंडल में जुड़ता रहा। मरने से पहले वे एक नाबालिग के साथ सेक्स के मामले में गवाह को पैसे देने के आरोपी थे।

दरअसल बर्लुस्कोनी को 2013 में मोरक्कन बेली डांसर के साथ यौन संबंध बनाने का दोषी पाया गया था। उस दौरान बेली डांसर की उम्र 17 साल थी। हालांकि बर्लुस्कोनी ने उच्च अदालत में अपील की, जिसके बाद से ट्रायल चल रहा था।

बर्लुस्कोनी को कुछ साल पहले मोरक्को की सेक्स वर्कर करीमा एल महरौग से सेक्स सर्विस के बदले 50 करोड़ रुपए देने का आरोप लगा था। हालांकि इस दावे को कभी साबित नहीं किया जा सका।

बर्लुस्कोनी पर साल 2013 में टैक्स फ्रॉड का भी आरोप लगा था। इसके बाद सरकारी दफ्तरों में उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी। वे कई गबन और धोखाधड़ी के मामलों में भी आरोपी पाए गए थे।

बीते साल मार्च में सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने खुद से 53 साल छोटी महिला मार्ता फासीना से 'प्रतीकात्मक शादी' की थी। यह शादी प्रतीकात्मक हुई थी क्योंकि संपत्ति विवाद की वजह दोनों असली शादी नहीं कर पा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+