पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री और इमरान खान के करीबी शेख राशिद गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री और इमरान खान के करीबी शेख राशिद को रावलपिंडी स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सादे कपड़ों में कुछ लोगों ने शेख राशिद को उनके घर से गिरफ्तार किया है। शेख राशिद के साथ उनके दो अन्य रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इन लोगों को अज्ञात जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है। शेख राशिद अहमद आवामी मुस्लिम लीग के नेता हैं, उन्हें 190 मिलियन पाउंड के घोटाले में नेशनल क्राइम एजेंसी ने समन भेजा था।

शेख राशिद अहमद के वकील अब्दुल रजाक ने दावा किया है कि पूर्व गृहमंत्री को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोग सादे कपड़ों में आए और उन लोगों ने पिंडी हाउसिंग सोसाइटी स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। राशिद के दो भतीजों को भी गिरफ्तार किया गया है।
वकील ने दावा किया है कि शेख राशिद के खिलाफ पंजाब सीमा में कोई केस दर्ज नहीं था। हमे इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि राशिद को कहां रखा गया है, उनके ठिकाने का हमे पता नहीं है। हम कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका पता लगा सके।












Click it and Unblock the Notifications