मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम ने T-Shirt पहनी और चलाई हार्ले डेविडसन बाइक, मच गया हंगामा
मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह टीशर्ट पहनकर हार्ले डेविडसन बाइक की सवारी कर रहे हैं। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
रियाद, 20 जुलाई : सउदी अरब के मक्का ग्रैंड मस्जिद ( Mecca Grand Mosque Imam) के पूर्व इमाम शेख अदेल अल-कलबानी (Sheikh Adel Al Kalbani) का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह टीशर्ट पहनकर हार्ले डेविडसन बाइक की सवारी कर रहे हैं। उनके टी-शर्ट वाले रूप को देखकर लोगों में एक अलग ही बहस छिड़ गई है।

टी-शर्ट पर मचा बवाल
कई ट्विटर यूजर्स पूर्व इमाम के पक्ष में बोल रहे हैं तो कई उनकी ड्रेस की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो सामने आते ही पूरे अरब जगत के ट्विटर पर सोमवार को मौलाना से जुड़ा ट्रेंड्स देखने को मिला। इस वीडियो के सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं लेकिन पूरे अरब जगत से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इमाम के परिधान को लेकर आपत्ति जता रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
जानकारी के मुताबिक, वीडियो को उनके किसी चाहने वाले ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में वह हार्ले डेविडसन बाइक पर हैं। टीशर्ट के ऊपर उन्होंने एक हाफ जैकेट पहन रखी है। हालांकि, कई लोग इमाम का समर्थन भी कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, मेरे विचार में शेख ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसे करने की मनाही है। वह जो करना चाहते हैं, वह करने के लिए स्वतंत्र हैं. हम दरअसल इमामों को एक खास तरह के परिधान में देखने के आदी हैं. हम इससे हटकर उन्हें किसी अन्य रूप में देखना स्वीकार नहीं कर सकते। यह गलत है।

काफी खुश नजर आ रहे हैं पूर्व इमाम
अल अरबिया न्यूज के मुताबिक उनके जैकेट पर अमेरिकी झंडे समेत अन्य कई चिन्ह बने थे। इमाम वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके पास ही खड़े एक युवक ने उन्हें विक्ट्री साइन दिखाने को कहा, जिसके बाद पूर्व इमाम ने अपनी दो उंगलियों से 'वी' बनाया।

यूजर्स तरह-तरह के कर रहे हैं कमेंट
इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने ट्विटर पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई लोग उनके पक्ष में बोल रहे हैं तो कई ऐसे है जो इसे गलत बता रहे हैं।वहीं, एक अन्य शख्स ने उनके बारे में ट्वीट कर कहा, क्या महान शख्स हैं। पारंपरिक कपड़े नहीं पहनने को लेकर इमाम की आलोचना के बीच एक शख्स ने ट्वीट कर कहा, बाइक चलाने पर पाबंदी नहीं है। इस वीडियो पर नकारात्मक टिप्पणियों पर एक यूजर ने ट्वीट कर कहा, मॉर्डन कपड़े पहनने में गलत क्या है? यह उनकी मर्जी है और इसके लिए उन्हें कोई भी जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता. आप लोग हर चीज में टांग क्यों अड़ाते हैं?

कई यूजर्स ने इमाम की आलोचना की
एक शख्स ने इमाम की आलोचना करते हुए ट्वीट कर कहा, शालीनता और सभ्यता से कोसों दूर। वहीं, एक अन्य ने ट्वीट कर कहा, सच कहूं तो मोटरसाइकिल चलाते हुए आपके परिधान उचित नहीं है. यह इस्लाम के अनुरूप नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications